{"_id":"59f3804e4f1c1bb6678b7e5d","slug":"now-the-demand-for-ban-fireworks-all-over-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पूरे देश में पटाखों पर रोक की मांग, तीन बच्चों ने दायर की याचिका","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अब पूरे देश में पटाखों पर रोक की मांग, तीन बच्चों ने दायर की याचिका
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 28 Oct 2017 07:08 AM IST
विज्ञापन
पटाखे बैन
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-एनसीआर में पटाखों की बिक्री पर रोक के बाद अब सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर पूरे देश में पटाखों की बिक्री और चलाने पर पाबंदी लगाने की गुहार की गई है। याचिका अर्जुन गोपाल सहित तीन बच्चों की ओर से दायर की गई है।
याचिका में कहा गया कि यह देखते हुए कि दिल्ली और एनसीआर में पटाखों की बिक्री पर रोक होने के बावजूद पटाखा विक्रेताओं ने चोरी छिपे पटाखों की बिक्री की। साथ ही दीवाली पर देर रात पटाखे चलाने की शिकायत के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
याचिका में मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए पूरे देश में पटाखों चलाने और बिक्री पर रोक लगाने की गुहार की गई है। याचिका में कहा गया कि चेन्नई में पटाखों की वजह से भारी वायु प्रदूषण हो गया था। हवाई जहाज की आवाजाही तक प्रभावित हो गई थी।
विज्ञापन
याचिका में कहा गया है कि एक नवंबर के बाद भी दिल्ली-एनसीआर में पटाखों की बिक्री पर रोक जारी रहनी चाहिए। शादी का सीजन शुरू होने वाला है। साथ ही क्रिसमस और नववर्ष भी हैं। ऐसे में पटाखों की भारी मांग होगी।