फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Now the college is engaged in anti-state slogans, said Burhan bani is my hero

अब बेंगलुरु के कॉलेज में लगे देश विरोधी नारे, बुरहान को बताया हीरो

Sun, 14 Aug 2016 12:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 14 Aug 2016 12:25 PM IST
विज्ञापन
Now the college is engaged in anti-state slogans, said Burhan bani is my hero
देश विरोधी नारेबाजी

देश विरोधी नारेबाजी को लेकर चर्चा में रहे जेएनयू के बाद एक और कॉलेज ऐसा सामने आया है जहां देश विरोधी नारे लगे हैं। बेंगलुरु के यूनाइटेड थियोलॉजिकल कॉलेज में शनिवार को कश्मीर को लेकर एक सेमीनार का आयोजन किया गया था। जिसमें 350 लोग इकट्ठा हुए थे।

विज्ञापन


शाम पांच 5 से 7 बजे के बीच आयोजित इस कार्यक्रम को बीच में ही रोक दिया गया। कश्मीर की आजादी और भारतीय सेना के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कॉलेज परिसर में हुई इस घटना के बाद एबीवीपी के सदस्यों ने कॉलेज के बाहर जबरदस्त विरोध किया।
विज्ञापन


इन दो अलग-अलग गुटों के विरोध के बाद कैंपस में तनाव का माहौल है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कैंपस में देशविरोधी नारेबाजी के बाद आज विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीरी युवकों ने देशविरोधी नारेबाजी की

Now the college is engaged in anti-state slogans, said Burhan bani is my hero

कॉलेज परिसर में कश्मीर में मानवाधिकार हनन को लेकर 'टूटे परिवार' विषय पर एक सेमिनार आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में कश्मीर में सेना की भूमिका को लेकर विवाद पैदा हो गया।

जिसके बाद वहां मौजूद कुछ कश्मीरी युवकों ने देशविरोधी नारेबाजी की। इसके साथ ही इन लोगों ने भारतीय सेना की कश्मीर में तैनाती पर भी विरोध जताया। कार्यक्रम में विरोध कर रहे युवाओं ने बुरहान बानी को अपना हीरो बताया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। तनाव की स्थिति बने होने की वजह से भारी संख्या में कॉलेज के बाहर पुलिस बल की भी तैनाती की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed