{"_id":"57d9ec1e4f1c1b912cd4964c","slug":"now-the-aadhar-will-not-be-mandatory-for-scholarship","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कॉलरशिप के लिए अब आधार नहीं होगा अनिवार्य","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
स्कॉलरशिप के लिए अब आधार नहीं होगा अनिवार्य
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 15 Sep 2016 06:03 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विश्वविद्यालयों में यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) की ओर से मिलने वाली स्कॉलरशिप राशि के लिए अब छात्रों को आधार कार्ड नंबर देना अनिवार्य नहीं होगा। यूजीसी ने आधार नंबर अनिवार्य किए जाने के जून 2016 के अपने फैसले को वापस ले लिया है।
विज्ञापन
हालांकि, छात्रों को स्कॉलरशिप राशि का लाभ लेने से पहले अपना पहचान पत्र देना अनिवार्य होगा, ताकि बैंक उसे मान सकें। यूजीसी की उप सचिव डॉ. सुनीता ने देशभर के विश्वविद्यालयों को पत्र जारी कर कहा है कि स्कॉलरशिप राशि के लिए आधार अब अनिवार्य नहीं है।
विज्ञापन
यूजीसी ने 29 जून और 20 जुलाई को इससे पहले आधार की अनिवार्यता की सूचना जारी की थी, अब वह मान्य नहीं है। आधार नंबर स्कॉलरशिप के लिए जरूरी नहीं है, लेकिन बैंक में स्कॉलरशिप राशि के लिए विद्यार्थियों को फोटो पहचान पत्र देना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन