फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   now teachers will get the award on talent, not on recommendation

अब शिक्षकों को भी काबिलियत के दम पर मिलेगा अवार्ड, सिफारिश का सिलसिला हुआ खत्म

Wed, 29 Aug 2018 05:55 AM IST
सीमा शर्मा, नई दिल्ली
सीमा शर्मा, नई दिल्ली Updated Wed, 29 Aug 2018 05:55 AM IST
विज्ञापन
now teachers will get the award on talent, not on recommendation
1

पद्म पुरस्कारों की तरह केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार में भी सिफारिशों का चलन खत्म कर दिया है। सरकार ने इस पुरस्कार के आवेदन नियमों में बदलाव कर दिया है। इसके तहत शिक्षकों को सिफारिश नहीं, बल्कि काबिलियत के दम पर आवेदन भेजना था। 

विज्ञापन


इस बार 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर देशभर से 45 शिक्षकों को नेशनल टीचर अवार्ड  मिलेगा। पिछले वर्ष 319 शिक्षकों को यह पुरस्कार मिला था। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, वर्ष 1958 के बाद यह पहला मौका होगा, जब केवल 45 शिक्षकों को उनके योगदान के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार दिया जाएगा। 
विज्ञापन


यह पुरस्कार उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू देंगे। उन्होंने बताया कि ज्यूरी ने विभिन्न मानकों पर परखते हुए पुरस्कार के लिए 45 शिक्षकों का चयन किया है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सतर्कता विभाग को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2017 के दौरान शिकायत मिली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें पीड़ित ने आरोप लगाया था कि शिक्षा विभाग अवार्ड के लिए चहेतों के नामों की सिफारिश करता है। यहां सिफारिश काम आती है, काबिलियत नहीं। 
शिक्षा सचिव की जांच में शिकायत सही निकली। इसीलिए केंद्र ने नियमों में बदलाव कर सिफारिश को समाप्त कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed