{"_id":"57cca2f54f1c1bbe30317997","slug":"now-study-in-iims-will-be-more-costly-fees-may-rise","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब मैनेजमेंट करना होगा महंगा, बढ़ सकती है आईआईएम की फीस","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अब मैनेजमेंट करना होगा महंगा, बढ़ सकती है आईआईएम की फीस
ब्यूरो/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 05 Sep 2016 04:10 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : pic as demo
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) की पढ़ाई महंगी हो सकती है। शैक्षिक सत्र 2016-17 से ही फीस में 10 फीसदी बढ़ोतरी की तैयारी है। ऐसा हुआ तो आईआईएम की फीस सालाना साढ़े 13 लाख रुपये से ज्यादा हो जाएगी। अभी सालाना फीस साढ़े 12 लाख के आसपास है। यह संभावना आईआईएम अहमदाबाद के डीन ऑफ फैकल्टी प्रो. एरोल डिसूजा ने जताई है। वह आईआईटी कानपुर, आईआईएम अहमदाबाद और गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित इंटरनेशनल कांफ्रेंस लॉ एंड इकोनॉमिक्स में हिस्सा लेने आए थे।
विज्ञापन
इंटरनेशनल लॉ एंड इकोनॉमिक्स की दो दिवसीय (तीन-चार सितंबर) कार्यशाला का समापन रविवार को हुआ। इसमें प्रो. एरोल डिसूजा ने कहा कि आईआईटी की पढ़ाई कॉस्ट बेस्ड है। मुनाफा नहीं लिया जाता है। जो खर्च होता है, वही फीस के रूप में लिया जाता है। सत्र 2015-16 में फीस नहीं बढ़ाई गई थी। इस बार (2016-17) फाइनेंस कमेटियां फीस स्ट्रक्चर का रिवीजन कर रही हैं। जल्द ही नतीजा सामने आएगा।
विज्ञापन
प्रो. डिसूजा ने कहा कि फीस बढ़ोतरी जायज है। आईआईएम के प्रोफेसर ने आईआईटी की फीस बढ़ोतरी को भी सही ठहराया। कहा कि सालाना दो लाख रुपये फीस करना अच्छा है। बता दें 2015-16 में आईआईटी की सालाना फीस 90 हजार रुपये थी।
विज्ञापन
Trending Videos
फ्लिपकार्ट से वसूला जुर्माना
स्टूडेंटों को जॉब देकर ज्वाइनिंग न देने वाली ऑनलाइन मार्केटिंग की मल्टीनेशनल कंपनी फ्लिपकार्ट पर आईआईएम अहमदाबाद ने जुर्माना ठोका है। डीन ऑफ फैकल्टी प्रो. एरोल डिसूजा ने बताया कि कंपनी ने मैनेजमेंट के नौ स्टूडेंटों को जॉब दी थी लेकिन चार महीने तक ज्वाइनिंग नहीं दी। इसके बाद कंपनी से बात की गई और सेलेक्टेड स्टूडेंटों को 80 फीसदी सैलरी (चार महीने की) बतौर जुर्माना देने का आदेश दिया गया। इस पर कंपनी तैयार हो गई। डीन ने कहा कि फ्लिपकार्ट ने दोबारा ऐसा किया तो उसे काली सूची में डाल दिया जाएगा।
22 तक भरें ऑनलाइन फार्म
आईआईएम में एडमिशन के कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) के ऑनलाइन फार्म 22 सितंबर को शाम पांच बजे तक भरे जा सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा 18 अक्तूबर से मिलेगी। चार दिसंबर को टेस्ट कराया जाएगा। इसका एग्जाम सेंटर कानपुर के पीएसआईटी में भी बना है। जनवरी 2017 के दूसरे सप्ताह में कैट का रिजल्ट आएगा।
ये हैं आईआईएम
लखनऊ, अहमदाबाद, कोलकाता, बंगलूरू कर्नाटक, कोझीकोड केरला, इंदौर, शिलांग, रोहतक, रांची, रायपुर, त्रिचि तमिलनाडु, काशीपुर उत्तराखंड, उदयपुर राजस्थान, नागपुर महाराष्ट्र, विशाखापट्टनम आंध प्रदेश, बोध गया बिहार, अमृतसर पंजाब, संभलपुर ओडिशा, सिरमौर हिमाचल प्रदेश और जम्मू एंड कश्मीर।