फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Now sp mp munawwar salim gets police help to found their missing goats

अब पुलिस ने सपा सांसद मुनव्वर सलीम की गुम बकरियों को खोज निकाला 

Wed, 24 May 2017 03:04 PM IST
amarujala.com- Presented by: sharad mishra
amarujala.com- Presented by: sharad mishra Updated Wed, 24 May 2017 03:04 PM IST
विज्ञापन
Now sp mp munawwar salim gets police help to found their missing goats
मुनव्वर सलीम - फोटो : Dna india
देश में रसूखदार लोगों के पालतू जानवरों के गुम होने पर उनका पता लगाने में पुलिस की मदद ली जा रही है। पुलिस सक्रिय होकर इसमें अपना सहयोग कर रही है। यूपी में समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां की भैंसों को खोजने के लिए पुलिस ने मदद की थी। अब समाजवादी पार्टी के मध्य प्रदेश से  राज्यसभा सदस्य मुनव्वर सलीम ने अपनी गुम बकरियों की खोज में पुलिस की सहायता ली है।
विज्ञापन


दरअसर रविवार रात को विदिशा के पास सलीम के फार्म हाउस से 23 कीमती बकरियां गुम हो गई थीं। सोमवार को बकरियों के चोरी होने संबंधी प्राथ‌मिकी विदिशा के सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई। पुलिस ने खोजबीन की और दो बकरियों को पास के ही धानौरा गांव से बरामद किया। 
विज्ञापन

यह गांव सलीम के फार्महाउस से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर ‌स्थित है। पुलिस ने बाद में पास के ही मुरवारा के जंगल से 15 और बकरियों को खोज निकाला। तीन बकरियों मृत मिलीं। पुलिस को आशंका है कि बकरियों पर कुत्तों ने हमला किया होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस थाना प्रभारी एचएस राजावत ने कहा कि हमने इस दौरान कुछ लोगों से पूछताछ की। तीन बकरियों का कोई पता नहीं चल पाया। आशंका है चोर ने तीन बकरियों की ही चोरी की होगी। बाद में वह पकड़े जाने के डर से उन्हें लेकर भाग गया होगा। बाकी बकरियां कुत्तों के डर से इधर उधर गुम हो गई होंगी।

बकरियों की देखरेख करने वाले ने कहा कि बकरियां कीमती हैं। प्रत्येक की कीमत करीब एक लाख तीस हजार रुपये है। 

इधर बकरियां मिलने के बाद सांसद सलीम को राहत मिली है। उन्होंने कहा कि बकरियां मिल गई हैं। बकरियां विशेष प्रजाति की हैं। लोगों और पुलिस ने खोजबीन में काफी मदद की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed