फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Now Singapore will be decorated with Anthurium flowers of Mizoram, first shipment left

Mizoram: अब मिजोरम के एंथूरियम फूल से सजेगा सिंगापुर, एपीईडीए प्रमुख ने पहली शिपमेंट को दिखाई हरी झंडी

Wed, 26 Feb 2025 09:26 PM IST
N Arjun एन अर्जुन
Updated Wed, 26 Feb 2025 09:26 PM IST
सार

Mizoram: मिजोरम से सिंगापुर को एंथूरियम फूल का पहला शिपमेंट भेजा गया, जो कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीईडीए) के प्रयासों का परिणाम है। यह कदम मिजोरम के फूलों की निर्यात क्षमता को बढ़ावा देने और स्थानीय किसानों, विशेष रूप से महिलाओं, के लिए आय के अवसर पैदा करने में मदद करेगा।

विज्ञापन
Now Singapore will be decorated with Anthurium flowers of Mizoram, first shipment left
सिंगापुर को एंथूरियम फूल की पहला शिपमेंट रवाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब भारत के पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम के फूल से सजेगा सिंगापुर। कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीईडीए) भारत के फूलों की निर्यात क्षमता को विशेष रूप से उत्तर-पूर्वी क्षेत्र से बढ़ावा दे रहा है। इसी का नतीजा है कि एपीईडीए ने मिजोरम सरकार के बागवानी विभाग के सहयोग से बुधवार को आइजोल, मिजोरम से सिंगापुर को एंथूरियम फूल की पहला शिपमेंट 'फिजिटल' रूप में रवाना की।

विज्ञापन


एपीईडीए के अध्यक्ष अभिषेक देव और मिजोरम सरकार के बागवानी विभाग की विशेष सचिव रामदिनलियानी ने मिजोरम से सिंगापुर के लिए एंथूरियम फूल के पहले शिपमेंट को हरी झंडी दिखाई। इस समारोह में एपीईडीए मिजोरम सरकार के बागवानी विभाग, जो एंथूरियम उत्पादक सहकारी समाज, आईवीसी एग्रोवेट प्राइवेट लिमिटेड और वेग प्रो सिंगापुर पीटीई लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल थे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कुल 1008 एंथूरियम कट फूल, जो 50 गत्ते के बॉक्स में पैक किए गए थे, को बुधवार को आईजोल, मिजोरम से कोलकाता होते हुए हवाई मार्ग से सिंगापुर निर्यात किया गया। इसे वेग प्रो सिंगापुर पीटीई लिमिटेड, सिंगापुर द्वारा आयात किया गया। इन फूलों को एंथूरियम ग्रोअर्स कोऑपरेटिव सोसाइटी से प्राप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Now Singapore will be decorated with Anthurium flowers of Mizoram, first shipment left
मिजोरम से एंथूरियम की पहली शिपमेंट सिंगापुर को रवाना। - फोटो : अमर उजाला

मिजोरम में मनाया जाता है एंथूरियम महोत्सव
एंथूरियम को मिजोरम में एक महत्वपूर्ण फूल माना जाता है, जो इसके उत्पादन और निर्यात के माध्यम से आर्थिक गतिविधि को बढ़ावा दे रहा है। एंथूरियम की खेती स्थानीय किसानों, विशेष रूप से महिलाओं के लिए आय के अवसर प्रदान करती है। 'एंथूरियम महोत्सव' मिजोरम में एक प्रमुख आयोजन है, जो पर्यटन को बढ़ावा देने और इस फूल की सुंदरता को प्रदर्शित करने के लिए आयोजित किया जाता है।

भारत ने 23-24 में फूलों का किया 86.62 मिलियन डॉलर का निर्यात जानकारी के मुताबिक भारत से विश्वभर में फूलों का निर्यात वित्तीय वर्ष 2023-2024 में 86.62 मिलियन यूएस डॉलर था। मिजोरम से सिंगापुर को भेजा गया एंथूरियम फूल का यह पहला शिपमेंट, एपीईडीए द्वारा मिजोरम सरकार के सहयोग से 6 दिसंबर 2024 को आइज़ोल, मिजोरम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और खरीदार-विक्रेता मीट का एक परिणाम है। इस कार्यक्रम में सिंगापुर, यूएई, नेपाल, जॉर्डन, ओमान, अज़रबैजान, रूस, इथियोपिया और 24 घरेलू निर्यातकों से नौ अंतरराष्ट्रीय खरीदार शामिल हुए थे।

उत्तर-पूर्व में एपीईडीए दे रहा है खास ध्यान
उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के उत्पादों को बढ़ावा देना एपीईडीए की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह क्षेत्रीय क्षमता निर्माण, गुणवत्ता उन्नयन और बुनियादी ढांचे के विकास में निरंतर ध्यान केंद्रित कर रहा है और भविष्य में भी करेगा। किसानों को खरीदारों से जोड़ना और पूरी आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करना आने वाले दिनों में बेहतर परिणाम देगा।

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed