फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   now rail corridor bridge will be built rapidly on Ahmedabad-Mumbai bullet train project

अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट: रेलवे ने शुरू की खास तैयारी, अब तेजी से बनेंगे रेल कॉरिडोर पुल

Mon, 13 Sep 2021 05:21 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 13 Sep 2021 05:21 PM IST
सार

रेलवे ने 508 किलोमीटर लंबे हाई स्पीड रेल कॉरिडोर पर पुलों के निर्माण के लिए एक खास इंतजाम किया है। रेलवे की ओर से एक विशालकाय मशीन को लॉन्च किया गया है। यह मशीन इस रेल कॉरिडोर पर तेजी से पुलों को बनाने का काम करेगी...

विज्ञापन
now rail corridor bridge will be built rapidly on Ahmedabad-Mumbai bullet train project
मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना में गर्डर ट्रांसपोर्टर - फोटो : Agency

विस्तार

सरकार के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन परियोजना को लेकर भारतीय रेलवे ने तेजी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। कोविड-19 के प्रभाव और महाराष्ट्र सरकार के भूमि अधिग्रहण के मसले को लेकर प्रोजेक्ट काम पहले ही सुस्त पड़ा हुआ है। इस बीच रेलवे ने काम में तेजी के लिए नई तकनीकों का सहारा लेने जा रहा है।

विज्ञापन


रेलवे ने 508 किलोमीटर लंबे हाई स्पीड रेल कॉरिडोर पर पुलों के निर्माण के लिए एक खास इंतजाम किया है। रेलवे की ओर से एक विशालकाय मशीन को लॉन्च किया गया है। यह मशीन इस रेल कॉरिडोर पर तेजी से पुलों को बनाने का काम करेगी।
विज्ञापन


यह मशीन दूसरी मशीनों की अपेक्षा में तेजी से काम करेगी। जिससे मुंबई-अहमदाबाद रूट पर बनने वाले पुलों का निर्माण जल्दी हो सकेगा। इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र की प्रमुख कंपनीनियों में से एक लार्सन एंड टुब्रो ने इस मशीन को तैयार किया है। हाल ही में इसकी लॉन्चिंग की गई है। इसकी मदद से रेलवे के रूट को कम समय में बेहतर तरीके से बनाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे ने मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के लिए 2024 तक का लक्ष्य रखा है। मंत्रालय ने नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) को सात हाई स्पीड रेल (एचएसआर) कॉरिडोर के लिए सर्वेक्षण और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने का काम सौंपा है, जिसमें चेन्नई-बैंगलोर-मैसूर और मुंबई शामिल हैं। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर पर कुल लागत 1.08 लाख करोड़ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed