फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   now nursing students will be able to study foreign languages

Education: अब विदेशी भाषा भी पढ़ सकेंगे नर्सिंग छात्र, फ्रेंच-जर्मन और ग्रीक सहित अन्य भाषाओं का मिलेगा विकल्प

Sat, 05 Aug 2023 05:53 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 05 Aug 2023 05:53 AM IST
सार

अधिसूचना में कहा गया है कि शिक्षा का परिदृश्य वर्तमान में बदल रहा है। शिक्षा के वैश्विकरण को ध्यान में रखते हुए बीएससी (एन) पाठ्यक्रमों को वैश्विक मानकों और योग्यता आधारित नर्सिंग शिक्षा के रूप में तैयार किया गया है।

विज्ञापन
now nursing students will be able to study foreign languages
File Photo - फोटो : bhu hospital nursing officer beating case

विस्तार

नर्सिंग के छात्रों के लिए शिक्षा मंत्रालय ने नया फैसला किया है। नर्सिंग के विद्यार्थी अब व्यक्तित्व विकास के लिए विदेशी भाषा का भी चयन कर सकते हैं। विभाग ने इसे लेकर एक अधिसूचना भी जारी की है। 

विज्ञापन

अधिसूचना में कहा गया है कि शिक्षा का परिदृश्य वर्तमान में बदल रहा है। शिक्षा के वैश्विकरण को ध्यान में रखते हुए बीएससी (एन) पाठ्यक्रमों को वैश्विक मानकों और योग्यता आधारित नर्सिंग शिक्षा के रूप में तैयार किया गया है। अब नर्सिंग छात्र डिग्री/डिप्लोमा के दौरान एक विदेशी भाषा को अतिरिक्त लाभ के लिए चुन सकते हैं। छात्रों को फ्रेंच, जर्मन, ग्रीक, लैटिन, आयरिश, कोरियाई, स्पेनिश, पुर्तगाली आदि भाषाओं को सीखने का विकल्प दिया जाएगा। अतिरिक्त भाषा सीखने वाले विद्यार्थियों से किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। हालांकि, अधिसूचना में कहा गया है कि यदि शुल्क लिया जाएगा तो वह नाम मात्र ही होगा। संस्थान किसी भी छात्र को वैकल्पिक भाषा चुनने के लिए मजबूर नहीं करेंगे। विदेशी भाषाएं की कक्षाएं खाली समय या कक्षा के बाद आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed