{"_id":"5bd64f48bdec22695a4be6da","slug":"now-nris-will-be-able-to-get-rti-filing","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब एनआरआई भी कर सकेंगे आरटीआई दाखिल, सरकार ने किया बदलाव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अब एनआरआई भी कर सकेंगे आरटीआई दाखिल, सरकार ने किया बदलाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 29 Oct 2018 05:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अप्रवासी भारतीय (एनआरआई) भी अब शासन संबंधी जानकारी हासिल करने के लिए सूचना के अधिकार के तहत याचिका दायर कर सकेंगे। सरकार ने अपने स्टैंड में सुधार करते हुए यह फैसला किया है।
विज्ञापन
इससे पहले 8 अगस्त, 2018 को लोकसभा में एक प्रश्न के सवाल में कार्मिक, लोक शिकायत व पेंशन राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा था कि एनआरआई आरटीआई एक्ट के तहत याचिका दायर करने के योग्य नहीं हैं।
विज्ञापन
आरटीआई कार्यकर्ता कमांडर (रिटायर्ड) लोकेश बत्रा ने मंत्रालय को लिखा था कि पारदर्शिता कानून के तहत हर भारतीय को सूचना का अधिकार है। इसके बाद मंत्रालय ने अपने स्टैंड में बदलाव किया।
विज्ञापन