फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   now no interview will be taken in railway for direct recruitments

रेलवे की सभी सीधी भर्तियों में अब नहीं होगा साक्षात्कार

Wed, 16 Mar 2016 05:30 PM IST
राहुल शर्मा/अमर उजाला, इलाहाबाद
राहुल शर्मा/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Wed, 16 Mar 2016 05:30 PM IST
सार

  • बोर्ड ने सभी जोनल प्रबंधक और आरआरबी अध्यक्ष को जारी किया पत्र।
  • शिक्षक, सीएलए, टेलीफोन ऑपरेटर आदि अराजपत्रित पदों के लिए नहीं होगा इंटरव्यू।

विज्ञापन
now no interview will be taken in railway for direct recruitments
रेलवे भर्ती में नहीं होगा अब इंटरव्यू - फोटो : pti

विस्तार

रेलवे के विभिन्न पदों पर होने वाली सीधी भर्ती के तहत अब साक्षात्कार की प्रक्रिया से अभ्यर्थियों को नहीं गुजरना होगा। रेलवे बोर्ड ने सीधी भर्ती कोटा की रिक्तियों के तहत अराजपत्रित पदों के लिए की जाने वाली भर्ती में साक्षात्कार और मौखिक परीक्षा समाप्त कर दी है। इसके लिए देश के सभी जोनल महाप्रबंधक और रेलवे भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष को बोर्ड की ओर से पत्र जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि रेलवे के अराजपत्रित पदों (ग्रुप सी) में सीधी भर्ती रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) के माध्यम से की जाती है। इसके लिए आरआरबी की ओर से लिखित परीक्षा, मनोवैज्ञानिक दक्षता परीक्षा एवं साक्षात्कार आदि लिए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन


तमाम लोकप्रिय पदों पर साक्षात्कार की प्रक्रिया रेलवे ने काफी पहले ही समाप्त कर दी है। फिर भी बहुत से ऐसे पद रहे जिसमें आरआरबी द्वारा साक्षात्कार लिए जाने की प्रक्रिया जारी थी। इसमें मुख्य रूप से शिक्षक, सीएलए (चीफ लॉ असिस्टेंट), टेलीफोन ऑपरेटर आदि पद ऐसे रहे जिसमें आरआरबी द्वारा अब भी साक्षात्कार लिया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड को मिली अनियमितता की शिकायत

now no interview will be taken in railway for direct recruitments

कुछ मामलों में साक्षात्कार लिए जाने में अनियमितता की शिकायत रेलवे बोर्ड को मिली। इसे देखते हुए बोर्ड ने अब सीधी भर्ती कोटा की रिक्तियों के तहत अराजपत्रित पदों की सभी विधियों से की जाने वाली भर्ती में साक्षात्कार/मौखिक परीक्षा की व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का निर्णय लिया है।

इस आशय का पत्र रेलवे बोर्ड के निदेशक स्थापना नीरज कुमार ने सभी जोनल महाप्रबंधक और आरआरबी अध्यक्ष को जारी कर दिया है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि जहां कहीं भी भर्ती नियमों में या भर्ती प्रक्रिया में साक्षात्कार शामिल है वह अब नहीं होगा।

‘रेलवे बोर्ड की ओर से इस आशय का पत्र जारी हुआ है। इसमें अराजपत्रित पदों के लिए की जाने वाली भर्ती के लिए साक्षात्कार, मौखिक परीक्षा को समाप्त करने को कहा गया है।’
-एनसी सिन्हा, अध्यक्ष आरआरबी इलाहाबाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed