{"_id":"60c9261b8ebc3e29eb696542","slug":"now-mumbai-slums-became-corona-free","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना मुक्त: मुंबई की झुग्गी बस्तियों में खत्म हुआ संक्रमण, अब 6 वार्डो में हैं गिने-चुने मरीज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना मुक्त: मुंबई की झुग्गी बस्तियों में खत्म हुआ संक्रमण, अब 6 वार्डो में हैं गिने-चुने मरीज
Wed, 16 Jun 2021 03:44 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 16 Jun 2021 03:44 AM IST
सार
मुंबई के 24 वार्डो में से 18 में एक भी कंटेन्मेंट जोन नहीं है। दक्षिण मुंबई के भायखला में एक, पूर्वी उपनगर के चेंबूर और मुलुंड में दो-दो और भांडुप में तीन कंटेन्मेट जोन, अंधेरी पूर्व में 8, कांदिवली में 6 सहित कुल 22 कंटेन्मेंट जोन रह गए हैं।
विज्ञापन
मुंबई में कोरोना की जांच के लिए नमूना एकत्र करते हुए एक स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैश्विक महामारी कोरोना की पहली लहर में हॉटस्पॉट रहीं मुंबई की झुग्गी बस्तियां अब लगभग कोरोना मुक्त हो गईं हैं। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के 24 वार्डों में से 18 वार्डों के किसी भी झुग्गी-झोपड़ी बस्ती में कोरोना का मरीज नहीं है। जबकि 6 वार्डों की झुग्गी बस्तियों में कोरोना के गिने- चुने मरीज रह गए हैं।
विज्ञापन
बीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त सुरेश काकानी ने कहा कि मुंबई 10 फरवरी के बाद से कोरोना की दूसरी लहर का सामना कर रही है लेकिन अब झुग्गी बस्तियां सबसे पहले कोरोना मुक्त हो रही हैं। काकानी ने कहा कि मिशन जीरो, मेरा परिवार, मेरी जिम्मेदारी, टेस्टिंग, ट्रेसिंग, ट्रीटमेंट व सर्वेक्षण के जरिए मुंबई की झुग्गी बस्तियों में कोरोना को कम समय में मात देने में मदद मिली है।
विज्ञापन
काकानी ने कहा कि पिछले वर्ष मार्च में जब से कोरोना का संक्त्रस्मण शुरू हुआ उसके बाद धारावी, कुर्ला, वर्ली कोलीवा, घाटकोपर, मुलुंड, अंधेरी, बांद्रा व वडाला स्लम में तेजी से कोरोना के केस बढ़े। लेकिन, 4 टी यानि ट्रेसिंग, ट्रेस्टिंग, ट्रेकिंग और ट्रीटमेंट के माध्यम से हम बिल्डिंगों से पहले झुग्गी बस्तियों में कोरोना को काबू पाने में सफल रहे। दूसरी लहर में भी वही तरीका अपनाया गया। धारावी मॉडल को लागू किया गया। इसके बावजूद जब तक कोरोना मरीजों की संख्या शून्य नहीं हो जाती तब तक कोई ढील नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
धारावी में लगातार दूसरे दिन नहीं मिला कोरोना का मरीज
धारावी में लगातार दूसरे दिन कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला। जीन-नार्थ के सहायक आयुक्त किरण दिघावकर ने कहा कि कोरोना संकट के दौरान यह आठवीं बार है जब धारावी में कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला है। यह टीम वर्क का परिणाम है। हमने यहां के लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया। हमारी कोशिश है कि दादर और माहिम में भी जल्द से जल्द कोरोना महामारी को नियंत्रित करें।