फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   now Mobile number portability to become easier

पुराना मोबाइल नंबर पोर्ट कराना होगा अब ज्यादा आसान

Wed, 26 Sep 2018 05:04 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 26 Sep 2018 05:04 AM IST
विज्ञापन
now Mobile number portability to become easier

मोबाइल नंबर की पोर्टेबिलिटी कराना उपभोक्ताओं के लिए जल्द आसान हो जाएगा। दूरसंचार नियामक ट्राई ने पोर्टेबिलिटी में बदलाव से जुड़ा मसौदा नियमन आज जारी कर दिया है। 

विज्ञापन


इसके लागू होने पर टेलीकॉम कंपनियों के लिए पोर्टेबिलिटी की सुविधा को निर्धारित 72 घंटों में अंजाम देना होगा। साथ ही बेतुके आधारों पर नंबर पोर्ट कराने के आवेदन को अस्वीकार करने पर टेलीकॉम कंपनियों पर 10,000 रुपये तक का जुर्माना लगेगा।  
विज्ञापन


ट्राई ने पोर्टेबिलिटी की सुविधा से जुड़े नियम 23 सितंबर, 2009 को जारी किए थे। इसमें सुधार कर आम जनता के लिए इस सुविधा और व्यवस्था को आसान करने का प्रयास नियामक द्वारा संशोधन के जरिए किया जा रहा है। विभिन्न हिस्सेदारों से विचार-विमर्श के बाद ट्राई ने सुझावों और टिप्पणियों के आधार पर संशोधन का मसौदा तैयार किया गया है और सार्वजनिक राय मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसमें पोर्टेबिलिटी आवेदक पहले 24 घंटे तक आवेदन को वापस लेने की छूट उपभोक्ता को मुहैया करायी गई है। हालांकि आवेदन के 72 घंटों में टेलीकॉम कंपनी को पोर्टेबिलिटी करना होगा। इसके अलावा किसी भी सूरत में यह पाया गया कि सेवा प्रदाता द्वारा अनुचित कारणों से आवेदन को खारिज किया गया है तो 10 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed