{"_id":"6244e9c6bbc933684e77e5eb","slug":"now-maharashtra-government-will-give-a-loan-of-50-thousand-to-the-prisoners","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनोखी योजना: अब महाराष्ट्र सरकार कैदियों को देगी 50 हजार का कर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अनोखी योजना: अब महाराष्ट्र सरकार कैदियों को देगी 50 हजार का कर्ज
Thu, 31 Mar 2022 05:07 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, मुंबई।
एजेंसी, मुंबई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 31 Mar 2022 05:07 AM IST
सार
सरकार का मानना है, लंबी सजा काटने वालों में ज्यादातर कैदी अपने परिवार के प्रमुख सदस्य हैं। उनके जेल में होने से परिवार की आर्थिक हालत दयनीय हो जाती है। ऐसी स्थिति में एक कैदी को उसके परिवार की जरूरतों के लिए लोन मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन
भारतीय कैदी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र की जेलों में बंद कैदियों के लिए ठाकरे सरकार ने एक अनोखी योजना शुरू करने का फैसला किया है। योजना के तहत राज्य की जेल में बंद कैदियों को सजा के दौरान किए गए काम से मिलने वाले वेतन के आधार पर 50 हजार रुपये तक का कर्ज मिलेगा।
विज्ञापन
गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने बताया, कैदियों को महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक की तरफ से सात फीसदी की ब्याज दर पर लोन दिया जाएगा। यह योजना पुणे की यरवदा सेंट्रल जेल में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू की जाएगी। करीब 1055 कैदियों को योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
सरकार का मानना है, लंबी सजा काटने वालों में ज्यादातर कैदी अपने परिवार के प्रमुख सदस्य हैं। उनके जेल में होने से परिवार की आर्थिक हालत दयनीय हो जाती है। ऐसी स्थिति में एक कैदी को उसके परिवार की जरूरतों के लिए लोन मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन