{"_id":"62519c916748404c302b5a13","slug":"now-indian-railways-and-postal-department-will-do-door-to-door-delivery-together-now-you-can-send-parcels-sitting-at-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई पहल: अब भारतीय रेलवे और डाक विभाग मिलकर करेंगे डोर टू डोर डिलीवरी, अब घर बैठे भेज सकेंगे पार्सल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नई पहल: अब भारतीय रेलवे और डाक विभाग मिलकर करेंगे डोर टू डोर डिलीवरी, अब घर बैठे भेज सकेंगे पार्सल
Sat, 09 Apr 2022 08:17 PM IST
अभिषेक दीक्षित
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 09 Apr 2022 08:17 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
अश्विनी वैष्णव
- फोटो :
ANI
विस्तार
भारतीय रेलवे ने गैर-पारंपरिक माल यातायात को टैप करने के प्रयास में अपनी डोर-टू-डोर डिलीवरी योजना को लागू करने के लिए इंडिया पोस्ट (भारतीय डाक) के साथ मिलकर काम करने का फैसला किया है। भारतीय रेलवे और डाक एक संयुक्त पार्सल उत्पाद विकसित कर रहे हैं। इसमें डाक विभाग फर्स्ट-माइल और लास्ट-मील कनेक्टिविटी की पेशकश करेगा, जबकि स्टेशन से स्टेशन तक इंटरमीडिएट कनेक्टिविटी रेलवे के माध्यम से की जाएगी। रेल, संचार और इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा में लिखित प्रश्न के जवाब में यह जानकारी दी थी।
केंद्रीय मंत्री ने अपने जवाब में आगे कहा कि अब अपना सामान भेजने के लिए लोगों को रेलवे स्टेशन के पार्सल रूम में जाकर बुकिंग कराने की रूरत नहीं होगी। रेलवे अब भारतीय डाक विभाग के साथ मिलकर देशभर में डोर-टू-डोर पार्सल डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध कराएगा। इस स्कीम के तहत पार्सल आपके घर से ही उठाया जाएगा, बुक करने के बाद रेलवे से उसका परिवहन होगा और फिर निर्धारित पते तक पहुंचाया जाएगा। पार्सल को आपके घर से उठाने, बुकिंग का काम भारतीय डाक करेगा। फिर उस पार्सल को रेलवे निर्धारित पते के नजदीक रेलवे स्टेशन तक पहुंचाएगा। भारतीय डाक रेलवे स्टेशन से पार्सल पिक करेगा और उसके आखिरी गंतव्य तक पहुंचाएगा।
भारतीय रेलवे और भारतीय डाक द्वारा जेपीपी को पायलट परियोजना के आधार पर शुरू किया गया है। पायलट परियोजना की पहली सेवा 31 मार्च 2022 को सूरत से वाराणसी के लिए शुरू की गई है। पार्सल को आपके घर से उठाने, बुकिंग का काम भारतीय डाक करेगा। उस पार्सल को रेलवे निर्धारित पते के नजदीकी रेलवे स्टेशन तक पहुंचाएगा। भारतीय डाक रेलवे स्टेशन से पार्सल पिक करेगा और उसके आखिरी गंतव्य तक पहुंचाएगा। भारतीय रेलवे और भारतीय डाक द्वारा जेपीपी को पायलट परियोजना के आधार पर शुरू किया गया है।
पहले भी रेलवे के जरिए पार्सल एक स्थान से दूसरे स्थान तक भेजे जाते थे, लेकिन तब अपना सामान भेजने के लिए लोगों को रेलवे स्टेशन के पार्सल रूम में जाकर बुकिंग कराने की जरूरत होती थी। तब डाक विभाग ही इसके लिए जिम्मेदारी होता था। इस सर्विस के बाद अब रेलवे भी इसमें शामिल हो गया है, जिससे पार्सल सर्विस और कंज्यूमर फ्रेंडली बनेगी।