{"_id":"5ff244e28ebc3e3c833a81d7","slug":"now-full-time-chief-justice-in-24-out-of-25-high-courts","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 में से 24 हाईकोर्ट में अब पूर्णकालिक मुख्य न्यायाधीश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
25 में से 24 हाईकोर्ट में अब पूर्णकालिक मुख्य न्यायाधीश
Mon, 04 Jan 2021 03:58 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 04 Jan 2021 03:58 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
देश के 25 हाईकोर्ट में से 24 में अब पूर्णकालिक मुख्य न्यायाधीश हैं। पिछले हफ्ते चार जजों की पदोन्नति के बाद यह स्थिति बनी है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने हाल ही में पांच जजों की विभिन्न हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के तौर पर पदोन्नति की सिफारिश की थी।
विज्ञापन
इनमें से चार जजों की पदोन्नति हो गई लेकिन उत्तराखंड हाईकोर्ट में जज जस्टिस सुधांशु धुलिया को गुवाहाटी हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने की सिफारिश अभी प्रक्रिया में है और अगले कुछ दिनों में इस पर फैसला लिया जा सकता है। कुछ हाईकोर्ट कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश के भरोसे काम कर रहे थे।
विज्ञापन
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस एस मुरलीधर को ओडिशा हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश, दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस हिमा कोहली को तेलंगाना हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश, इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस पंकज मिठल को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्रशासित प्रदेश के संयुक्त हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया।
विज्ञापन
साथ ही कलकत्ता हाईकोर्ट के जस्टिस संजीब बनर्जी को मद्रास हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया।
सुप्रीम कोर्ट में चार पद खाली
सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों के चार पद रिक्त हैं। कानून मंत्रालय को इन पदों को भरने के लिए कॉलेजियम से अभी तक सिफारिश नहीं मिली है।
जस्टिस रंजन गोगोई के नवंबर 2019 में चीफ जस्टिस के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद से एक पद रिक्त है जबकि जस्टिस दीपक गुप्ता, जस्टिस आर भानुमती और अरुण मिश्रा के सेवानिवृत्त होने से अन्य पद खाली हैं। सुप्रीम कोर्ट में कुल 34 न्यायाधीश हो सकते हैं और अभी 30 न्यायाधीश हैं।