फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Now fraud in anganwadi in assam, probe ordered

अब असम की आंगनबाड़ी संस्थाओं में फर्जीवाड़ा, 14 लाख बच्चों का नहीं है अता-पता

Fri, 24 Aug 2018 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Fri, 24 Aug 2018 02:30 AM IST
विज्ञापन
Now fraud in anganwadi in assam, probe ordered
1

आंगनबाड़ी केंद्रों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि असम में आंगनबाड़ी में दर्ज 14 लाख बच्चों के नाम पर सुविधाएं तो ली जा रही थीं, लेकिन उन बच्चों का कुछ अता-पता नहीं है। महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने यहां एक पोषण अभियान कार्यशाला को संबोधित करते हुए इसका खुलासा किया। 

विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि असम सरकार के सर्वे में पता चला है कि पूरे राज्य में 14 लाख बच्चे फर्जी तौर पर आंगनबाड़ी से जुड़े पाए गए। मेनका ने सभी राज्यों को एक महीने में आंगनबाड़ी में पढ़ने वाले बच्चों की गिनती कराने को कहा है। 
विज्ञापन


सर्वे रिपोर्ट से पता चला है कि वहां 14 लाख ऐसे बच्चे हैं, जिनका नाम आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ा हुआ था, जबकि असल में ये बच्चे मौजूद ही नहीं हैं। इसलिए आंगनबाड़ी में बच्चों की सही स्थिति पता लगाने के लिए राज्यों को कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समीक्षा न होने पर होते हैं घपले

महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी का कहना है कि पिछले 40 साल से देश में 14 लाख आंगनबाड़ी काम कर रही हैं। उनके कामकाज की निगरानी और समीक्षा न होने से कई तरह के घपले हो रहे थे। इसलिए अब उनके काम की समीक्षा हो रही है।  


कुपोषण के खिलाफ एक माह चलेगा जनांदोलन

देश में कुपोषण को खत्म करने के लिए एक माह का जनांदोलन चलेगा। पूरे सितंबर चलने वाले पोषण अभियान में हेल्पलाइन नंबर 14408, एप तथा 43 कम्युनिटी रेडियो की मदद ली जाएगी। इसके लिए महिला एवं बाल विकास समेत 10 मंत्रालय कुपोषण, महिला एवं शिशु देखभाल, किशोरियों की समस्या और व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed