फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Now food allergy in children will be treated with oral immunotherapy

Health: अब ओरल इम्यूनोथेरेपी से होगा बच्चों में फूड एलर्जी का इलाज, विशेषज्ञों ने कही ये बात

Sat, 13 Apr 2024 07:07 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 13 Apr 2024 07:07 AM IST
सार

Health: शोधकर्ताओं ने पहली बार फूड एलर्जी के लिए मानकीकृत दिशा-निर्देश तैयार किए हैं। जो बच्चों में फूड एलर्जी कर सकने वाले खाद्य पदार्थों के प्रति सहनशक्ति विकसित करने में मदद करेंगे। 

विज्ञापन
Now food allergy in children will be treated with oral immunotherapy
Food - फोटो : ANI

विस्तार

दुनियाभर में लगभग चार प्रतिशत बच्चे फूड एलर्जी से जूझ रहे हैं। पश्चिमी देशों में करीब आठ फीसदी बच्चों और चार फीसदी वयस्कों को फूड एलर्जी है। लेकिन अब ओरल इम्यूनोथेरेपी के जरिये इसका इलाज किया जा सकेगा।

विज्ञापन

विशेषज्ञों के मुताबिक, बच्चों के लिए फूड एलर्जी एक बड़ी समस्या हो सकती है। स्कूल में टिफिन बांटकर खाने से भी उन्हें इसका खतरा होता है। इसके अलावा उनके घूमने-फिरने की योजनाओं और पार्टियों में जाने पर भी असर पड़ सकता है। शोधकर्ताओं ने पहली बार इसके लिए मानकीकृत दिशा-निर्देश तैयार किए हैं। जो बच्चों में फूड एलर्जी कर सकने वाले खाद्य पदार्थों के प्रति सहनशक्ति विकसित करने में मदद करेंगे। ओरल इम्यूनोथेरेपी में बच्चों को मूंगफली जैसे एलर्जी करने वाले खाद्य पदार्थ बहुत थोड़ी मात्रा में दिए जाते हैं। धीरे-धीरे उनकी मात्रा बढ़ाई जाती है ताकि, बच्चों में उनके प्रति सहनशक्ति विकसित हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

डगलस मैक इस अध्ययन के प्रमुख लेखक और बाल रोग विशेषज्ञ ने कहा, यह एक ऐतिहासिक अध्ययन है क्योंकि ऐसा पहले कभी नहीं किया गया। हमें ओरल इम्यूनोथेरेपी के बारे में मार्गदर्शन की बहुत जरूरत है। 

विज्ञापन

भारत में आम है गेहूं, अंडे और दूध से होने वाली एलर्जी
एक बच्चे का खाना दूसरे बच्चे को बीमार कर सकता है। मूंगफली से होने वाली एलर्जी ब्रिटेन, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में ज्यादा होती है। एशिया में यह एलर्जी उतनी अधिक नहीं है। यहां पर गेहूं, अंडे और दूध से होने वाली एलर्जी सबसे ज्यादा आम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed