फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   now bjp president amit shah shows a picture of kerala related to malnutrition

पीएम मोदी के बाद शाह ने दिखाई केरल की तस्वीर, उठने लगे सवाल

Sun, 15 May 2016 03:35 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Sun, 15 May 2016 03:35 PM IST
विज्ञापन
now bjp president amit shah shows a picture of kerala related to malnutrition
आउटलुक का फ्रंट कवर दिखाते अमित शाह

बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक तस्वीर का हवाला देते हुए केरल की तुलना सोमलिया से की थी जिस पर कांग्रेस और विपक्षी दलों ने उन पर काफी हमला बोला था। अब भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अंग्रेजी पत्रिका आउटलुक के फ्रंट कवर पर प्रकाशित एक चित्र का हवाला देते हुए कहा है कि केरल के अट्टापाड़ी में आदिवासी बच्चों की मौत कुपोषण से हो रही है।ऐसा माना जा रहा है कि शाह द्वारा इसे दिखाना, पीएम मोदी द्वारा दिए गए बयान को संभालने की कोशिश है जिसका विपक्ष द्वारा हाथों हाथ विरोध किया गया था। इसे यह साबित करने की कोशिश भी मानी जा रही है कि भाजपा यह बताना चाह रही है कि राज्य में आदिवासियों के हालात वाकई में सही नहीं है। शाह ने यह आउटलुक पत्रिका की यह तस्वीर केरल के तिरुवनंतपुरम में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान यह तस्वीर दिखाई। 

विज्ञापन




लेकिन एक न्यूज वेबसाइट नारद का दावा है कि आउटलुक ने जिस कुपोषित बच्चे की तस्वीर अपने फ्रंट कवर पर जुलाई 2013 में प्रकाशित की थी वो केरल की नहीं बल्कि श्रीलंका की है। नारद की रिपोर्ट में कहा गया है कि जो फोटो आउटलुक में प्रकाशित की गई है वो अमेरिका द्वारा 2009 में प्रकाशित की गई रिपोर्ट का हिस्सा है जो श्रीलंका में हाल के संघर्ष के दौरान घटी घटनाओं पर आधारित है।आपको बता दें कि इस रिपोर्ट में Appendix A:Photos नाम से 64 वें पन्ने पर प्रकाशित इस फोटो के कैप्शन में लिखा गया है कि 'यह फोटो NFZ द्वारा 6 मई को खींची गई है जो एक कुपोषित बच्चे की है।' वहीं आउटलुक के फ्रंट कवर में तस्वीर का कैप्शन लिखा गया है 'अट्टपाड़ी में एक 3 माह का बच्चा जो अपनी मौत से 3 माह पहले।'
विज्ञापन




गौरतलब है कि यदि उपरोक्त न्यूज साइट सही साबित होती है तो आउटलुक मैगजीन और भाजपा को इस मामले में स्पष्टता देनी होगी। बता दें कि केरल में सत्ताधारी कांग्रेस नीत यूडीएफ और सीपीआई (एम) के नेतृत्व वाले एलडीएफ के बीच मुकाबला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा के बाद भाजपा के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गया है। 16 मई को होने वाले चुनाव में राज्य के 2.61 करोड़ लोग 140 विधायकों को चुनने के लिए मतदान करेंगे। चुनावी लड़ाई में 190 महिलाओं समेत कुल 1203 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed