फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Now $ 6,160 million increase in import due to crude oil prices hike

कच्चा तेल प्रति डॉलर बढ़त से 6,160 करोड़ बढ़ेगा आयात खर्च

Sat, 24 Nov 2018 06:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Sat, 24 Nov 2018 06:43 AM IST
विज्ञापन
Now $ 6,160 million increase in import due to crude oil prices hike
oil production
भारत अगर कच्चे तेल का बड़ा आयातक देश बना रहा, तो कच्चे तेल के प्रति बैरल भाव में एक डॉलर के बदलाव से भी देश के आयात बिल पर 6,160 करोड़ रुपये का प्रभाव पड़ेगा। यह बात रेटिंग एजेंसी इंडिया रेटिंग ने कही। रेटिंग एजेंसी के अनुसार अगर ऑर्गनाइजेशन ऑफ द पेट्रोलियम एक्सपोर्टिंग कंट्रीज (ओपेक) और उसके सहयोगी दल अपनी आपूर्ति रोकने का निर्णय ले, तो तेल के भाव में फिर से तेजी आ जाएगी।
विज्ञापन


एजेंसी ने कहा कि इससे भारत का आयात बिल बढ़ेगा जैसा की वह अपने मांग की 80 फीसदी पूर्ति के लिए आयात पर निर्भर है, और तेल की प्रति बैरल की कीमतों में एक डॉलर का भी फेरबदल देश के आयात बिल को 6,160 करोड़ रुपये बढ़ा या घटा सकता है।
विज्ञापन


गिरते कीमत को थामने के लिए 2019 में उत्पादन में कटौती कर सकता है ओपेक
एजेंसी के अनुसार, कच्चे तेल के अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड आयल की कीमत तेजी के साथ अपने चार वर्ष के उच्चतम स्तर 86.07 डॉलर प्रति बैरल पर बीते चार अक्तूबर को पहुंची। तेल की कीमतों में यह बढ़त ईरान से होने वाले तेल की आपूर्ति में कमी आने कारण हुई थी। हालांकि मध्य अक्तूबर से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कच्चे तेल की कीमतों में यह गिरावट 12 अक्तूबर को थम गई और कच्चे तेल का भाव फिर से तेज हुआ। भाव में आई यह तेजी सऊदी अरब द्वारा तेल निर्यात 5,00,000 बैरल प्रति दिन घटाने की घोषणा के बाद आई। अनुमान यह भी है कि 2019 में ओपेक अपने उत्पादन में कटौती करेगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed