फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Notification of neighbouring states on immigrants may impact Manipur: CM

Manipur: CM बीरेन सिंह अप्रवासियों के बारे में पड़ोसी राज्यों की अधिसूचना से चिंतित, कहा- राज्य पर पड़ेगा असर

Tue, 08 Oct 2024 04:22 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 08 Oct 2024 04:22 PM IST
सार

मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने पड़ोसी राज्यों की तरफ से अप्रवासियों के बार में जारी अधिसूचनाओं पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि इससे राज्य पर असर पड़ सकता है। वहीं सरकार की तरफ से राज्य में अवैध प्रवासियों के प्रवेश को रोकने के लिए अधिकारियों को अलर्ट किया गया है।

विज्ञापन
Notification of neighbouring states on immigrants may impact Manipur: CM
एन. बीरेन सिंह, मुख्यमंत्री, मणिपुर - फोटो : ANI

विस्तार

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने मंगलवार को कहा कि अप्रवासियों के बारे में पड़ोसी राज्यों नागालैंड और मिजोरम की तरफ से अधिसूचनाओं का मणिपुर पर असर पड़ सकता है और लोगों के अवैध प्रवेश को रोकने के लिए अधिकारियों को सतर्क कर दिया गया है।
विज्ञापन


नगालैंड और मिजोरम ने जारी की अधिसूचना
सीएम बीरेन सिंह ने इंफाल में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि नगालैंड सरकार ने हाल ही में एक अधिसूचना जारी की है, जिसमें कहा गया है कि कानूनी रूप से बसने वालों का निर्धारण करने के लिए कई समुदायों के लिए आधार वर्ष 1963 और अन्य के लिए 1940 है। उन्होंने कहा कि मिजोरम सरकार ने भी एक आदेश जारी किया है कि जो लोग 1951 के बाद उस राज्य में आए हैं, वे वहां जमीन नहीं खरीद सकते।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि इन घटनाक्रमों का पड़ोसी राज्य के रूप में हम पर असर पड़ सकता है। इसलिए, मैंने अपने अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है ताकि कोई भी अवैध अप्रवासी मणिपुर में प्रवेश न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगालैंड सरकार ने क्या जारी किया है आदेश
बता दें कि ननागालैंड सरकार ने हाल ही में कोहिमा जिले में बसे गारो, कुकी, कचारी और मिकिर (कार्बी) और नेपाली/गोरखा लोगों और उनके प्रत्यक्ष वंशजों की गणना के लिए एक अधिसूचना जारी की थी। गणना गारो, कुकी, कचारी और मिकिर (कार्बी) लोगों के लिए की जाएगी, जो 1 दिसंबर, 1963 से पहले कोहिमा जिले में बस गए थे। नेपाली/गोरखाओं के लिए कट-ऑफ तिथि 31 दिसंबर, 1940 है।

मणिपुर में प्रशासन ने सुरक्षा की कड़ी
वहीं सीएम ने पहले एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था कि हमारे पड़ोसी राज्यों में अवैध प्रवासियों का पता चलने के जवाब में, मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि मणिपुर सरकार ने संभावित घुसपैठ के खिलाफ राज्य की सुरक्षा के लिए सक्रिय रूप से कदम उठाए हैं। हमने किसी भी अवैध प्रवास को रोकने के लिए प्रमुख इंट्री प्वाइंट, विशेष रूप से माओ गेट और जिरीबाम पर सतर्कता बढ़ा दी है। 

 
हरियाणा चुनाव पर भी बोले सीएम बीरेंन सिंह
इस बीच, हरियाणा में चुनाव परिणामों पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने दावा किया कि भाजपा हमेशा जमीनी स्तर पर लोगों के साथ काम करती है, जबकि कांग्रेस क्रीमी लेयर के लिए काम करती है। हरियाणा विधानसभा चुनावों के रुझान बताते हैं कि कांग्रेस एक चौंकाने वाली हार की ओर बढ़ रही है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में असंभव संभव हो जाता है। मैं देश के लिए अथक काम करने के लिए हमारे नेताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं। मुझे उम्मीद है कि हरियाणा में भाजपा सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed