फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nothing new about Congress challenging judiciary: BJP on party's defence of Rahul

BJP: 'न्यायपालिका को चुनौती देना कांग्रेस के लिए नई बात नहीं', राहुल का बचाव करने पर भाजपा ने किया पलटवार

Tue, 05 Aug 2025 07:51 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 05 Aug 2025 07:51 PM IST
सार

BJP: सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों के बाद कांग्रेस ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का बचाव किया, जिस पर भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा न्यायपालिका को चुनौती देती है। कोर्ट ने सेना पर दिए राहुल गांधी के बयान को गलत बताया और कहा कि अगर वह सच्चे भारतीय होते, तो ऐसा न कहते।

विज्ञापन
Nothing new about Congress challenging judiciary: BJP on party's defence of Rahul
किरेन रिजिजू, केंद्रीय मंत्री - फोटो : एएनआई

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी पर टिप्पणियों के बाद कांग्रेस के बचाव में आने पर भाजपा ने मंगलवार को उस पर हमला बोला। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस द्वारा न्यायपालिका को चुनौती देना कोई नई बात नहीं है, क्योंकि कांग्रेस एक ही परिवार को देश और संविधान से ऊपर मानती है।
विज्ञापन


संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, कांग्रेस संविधान को लेकर नाटक करती है, लेकिन उसमें विश्वास नहीं करती। वह न्यायपालिका को नहीं मानती। वह एक ही परिवार को देश और संविधान से ऊपर मानती है। रिजिजू की ओर से यह टिप्पणी तब सामने आई है, जब कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने राहुल गांधी पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों को गलत बताया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: राज्यसभा के उपसभापति ने CISF की तैनाती के आरोप को किया खारिज, कहा- दूसरों को रोकना लोकतांत्रिक विरोध नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ लखनऊ की अदालत में चल रही सुनवाई पर रोक लगाई। उन्होंने 2022 में 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान सेना को लेकर एक बयान दिया था। लेकिन कोर्ट ने उन्हें फटकार भी लगाई और कहा कि अगर वह वास्तव में 'सच्चे भारतीय' होते, तो ऐसा बयान कभी नहीं देते। राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल में चीन ने भारत की 2,000 वर्ग किलोमीटर से ज्यादा जमीन पर कब्जा कर लिया है। कोर्ट ने यह भी सवाल किया कि उन्हें यह जानकारी कैसे मिली।

राहुल के समर्थन में उतरीं उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि यह तय करना जजों का काम नहीं है कि कौन सच्चा भारतीय है। उन्होंने संसद भवन परिसर में पत्रकारों से कहा, माननीय सुप्रीम कोर्ट के जजों का सम्मान करते हुए कहना चाहती हूं कि यह तय करना उनका काम नहीं है कि कौन सच्चा भारतीय है। यह विपक्ष के नेता का काम है कि वह सरकार से सवाल करे और उसे चुनौती दे।


ये भी पढ़ें: दंपती का तलाक, पत्नी को मिलेगा करोड़ों का फ्लैट, पति पर लगे सभी केस रद्द; वैवाहिक विवाद पर 'सुप्रीम' आदेश

इस पर पलटवार करते हुए रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस द्वारा न्यायपालिका को चुनौती देना कोई नई बात नहीं है। कांग्रेस पहले भी ऐसा कर चुकी है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा नियमों और संविधान के दायरे में रहकर काम करती है। रिजिजू ने राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे पर भी आरोप लगाया कि उन्होंने संसद की गरिमा को ठेस पहुंचाई है और देश को गुमराह किया है। खरगे ने यह आरोप लगाया था कि संसद के भीतर प्रदर्शन कर रहे सांसदों को संभालने के लिए सीआईएसएफ के जवानों का इस्तेमाल किया गया।

रिजिजू ने कहा कि खरगे ने सवाल उठाया है कि क्या अब संसद में सेना और बाहर की पुलिस भी तैनात की जाएगी? जब उनसे पूछा गया कि क्या संसद की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार सीआईएसएफ के जवानों को सदन के भीतर 'मार्शल' के रूप में तैनात किया गया है, तो उन्होंने कहा कि जो भी कठिन परिस्थिति में सदन को संभालने के लिए लगाया जाता है, वही 'मार्शल' कहलाता है। उन्होंने कहा कि आखिरकार मार्शल को कहीं न कहीं से लाया ही जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed