{"_id":"5b2884214f1c1bf36e8b8a94","slug":"notes-worth-rupees-12-lakh-38-thousand-were-found-shredded-apart-into-pieces-allegedly-by-mice","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम के अंदर चूहों ने कुतर दिए 12 लाख के नोट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एटीएम के अंदर चूहों ने कुतर दिए 12 लाख के नोट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिनसुकिया
Updated Tue, 19 Jun 2018 09:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम के तिनसुकिया जिले के चूहों ने एक अलग ही तरह की नोटबंदी कर दी। उन्होंने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के एटीएम के अंदर 12 लाख रुपये के नोट काट डाले। 19 मई को एटीएम में कुल 29 लाख रुपये डाले गए थे।
विज्ञापन
लायपुली इलाके में स्थित एसबीआई एटीएम 20 मई से ही तकनीकी कारणों से बंद था। इसके बाद कुछ कर्मचारी 11 जून को मशीन सही करने के लिए वहां पहुंचे। इस बीच कुछ चूहों ने मशीन के अंदर अपना आतंक मचा दिया था। मशीन खोलते ही कर्मचारियों के होश उड़ गए क्योंकि वहां पर 500 और 2000 रुपये कटे हुए पड़े थे।
विज्ञापन
बैंक अधिकारियों के अनुसार, चूहों ने कुल 12 लाख 38 हजार रुपये के नोट बर्बाद कर डाले। इस एटीएम का संचालन गुवाहाटी स्थित वित्तीय कंपनी ‘एफआईएल-ग्लोबल बिजनेस सॉल्यूशंस’ के जिम्मे था। उसने 19 मई को एटीएम में कुल 29 लाख रुपये डाले थे। उसके अगले ही दिन एटीएम ने काम करना बंद कर दिया था। एक बैंक अधिकारी ने कहा कि हम लगभग 17 लाख रुपये बचा पाए हैं।
विज्ञापन
हालांकि घटना पर कई और तरह के संदेह उठ रहे हैं। एसबीआई ने मामले की जांच के लिए तिनसुकिया पुलिस में एफआईआर दर्ज करा दी है।