फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Notbandi: Rs 35 crore seized from various locations in the country

नोटबंदी: देश के विभिन्न स्थानों से 35 करोड़ रुपये जब्त

Thu, 29 Dec 2016 04:39 AM IST
एजेंसी/ मुंबई
एजेंसी/ मुंबई Updated Thu, 29 Dec 2016 04:39 AM IST
विज्ञापन
 Notbandi: Rs 35 crore seized from various locations in the country
नोटबंदी के बाद प्रवर्तन निदेशालय, आयकर विभाग, पुलिस समेत विभिन्न एजेंसियों द्वारा देश के विभिन्न भागों से नोट जब्त होने का सिलसिला जारी है। इस क्रम में बुधवार को कर्नाटक से 34 करोड़, मुंबई से 69 लाख, गुजरात से 36 और मिजोरम से 27 लाख रुपये जब्त किए गए।
विज्ञापन


आयकर विभाग ने कर्नाटक और गोवा में छापे के दौरान 48 करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति जब्त की। इसमें 34 करोड़ रुपये की नकदी और 14 करोड़ रुपये के आभूषण शामिल हैं। बरामद 34 करोड़ रुपये में से 22 करोड़ रुपये की राशि नए नोट के रूप में है। वहीं मुंबई के सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को यहां दो अलग-अलग मामलों में करीब 69 लाख रुपये जब्त किए। इसमें से 25 लाख 2000 रुपये के नए नोटों के रूप में थे। 
विज्ञापन


सीमा शुल्क विभाग की एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने तड़के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से ये जब्ती की और इस सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गुजरात में तीन अलग-अलग जगहों पर 2000 रुपये के नोटों में 36 लाख रुपये से अधिक की राशि जब्त की। इस संबंध में सात लोगों को हिरासत में लिया। इन्हें आगे की पूछताछ के लिए आयकर विभाग के हवाले कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआईडी ने मिजोरम में मिजोरम ग्रामीण बैंक के मैनेजर के पति के पास से 27 लाख रुपये के नए नोट जब्त किए। इस संबंध में बैंक मैनेजर उसके पति और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed