फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Not getting 'Saddam Hussein' job in India

'सद्दाम हुसैन' को भारत में नहीं मिल रही नौकरी

Mon, 20 Mar 2017 03:09 PM IST
बीबीसी हिंदी.कॉम के लिए
बीबीसी हिंदी.कॉम के लिए Updated Mon, 20 Mar 2017 03:09 PM IST
विज्ञापन
Not getting 'Saddam Hussein' job in India
सद्दाम हुसैन
इराक के नेता सद्दाम हुसैन को फांसी दिए दस साल से ज्यादा समय बीत चुका है लेकिन अब भी कोई है जो उनके नाम की कीमत चुका रहा है। सद्दाम हुसैन नाम के 25 साल के एक भारतीय मरीन इंजीनियर को अब तक 40 बार नौकरी देने से इनकार किया जा चुका है।
विज्ञापन


हालांकि उनके नाम की स्पेलिंग इराक के तानाशाह के नाम से अलग है लेकिन फिर भी उनकी दिक्कतें कम नहीं हो रही। उनके दादा ने उनका नाम सद्दाम हुसैन रखा था लेकिन वो अपने दादा को अपनी परेशानी के लिए जिम्मेदार नहीं मानते। नौकरी मिलने में आ रही अड़चन के चलते उन्होंने अपना नाम बदलने का फैसला किया लेकिन इस प्रक्रिया में वक्त लग रहा है इसलिए नौकरी मिलने में भी देरी हो रही है।
विज्ञापन

 

कंपनियों का डर

Not getting 'Saddam Hussein' job in India
झारखंड के जमशेदपुर के रहने वाले सद्दाम हुसैन को तमिलनाडु की नूरुल इस्लाम यूनिवर्सिटी से पढ़ाई पूरी किए दो साल बीत चुके हैं लेकिन वो अब तक खाली बैठे हैं। जहां उनके सहपाठियों को नौकरियां मिल चुकी है वहां अच्छे अंकों से पास होने के बावजूद सद्दाम हुसैन को शिपिंग कंपनियां खाली हाथ लौटा देती हैं।

अब साजिद बन चुके सद्दाम ने हिंदुस्तान टाइम्स अखबार को बताया " लोग मुझे नौकरी देने से डरते हैं ।" वो कहते हैं कि शायद कंपनियां इस बात से डरती हैं कि अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर अप्रवासन अधिकारियों से सद्दाम हुसैन का सामना होगा तो क्या होगा?

अदालत का चक्कर

Not getting 'Saddam Hussein' job in India
सद्दाम मानते हैं कि नया पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य कागजात बनवा लेने से उनकी दिक्कतें कम हो जाएंगे। लेकिन नए नाम के साथ वो कंपनियों के सामने साबित नहीं कर पा रहे कि स्कूल के जो सर्टिफिकेट हैं वो उनके हैं, इस पूरी प्रक्रिया में काफी वक्त लग रहा है। शिक्षण विभाग सेकेंड्री स्कूल के प्रमाणपत्रों में उनका नाम बदल दे इसके लिए वो अदालत गए हैं और पांच मई को अगली सुनवाई होनी है।


स्कूल के सर्टिफिकेट के बाद कॉलेज के कागजात में नाम बदलने की बारी आएगी। सद्दान हुसैन होने का दंश सिर्फ भारत के इंजीनियर को ही नहीं झेलना पड़ रहा बल्कि इराक में भी ऐसे किस्से सामने आ चुके हैं। रामादी में काम कर रहे सद्दाम नाम के एक पत्रकार ने बताया कि इराक में उनके पिता को बेटे का नाम सद्दाम रखने की वजह से सरकारी नौकरी से हाथ धोना पड़ा था।

एक शख्स ने बताया कि शिया लड़ाकों ने उसे पकड़कर बंदूक तान दी थी, लेकिन बंदूक जाम होने की वजह से वो बच पाए। समाचार एजेंसी एएफपी के इराक ब्यूरो चीफ प्रशांत राव बताते हैं कि बगदाद में एक कुर्द स्कूली बच्चे को वो जानते थे जिसका नाम सद्दाम हुसैन था। उसके साथी अक्सर फुटबॉल खेलते हुए कहते थे, ''सिर्फ हम ही नहीं पूरा इराक तुमसे नफरत करता है।''
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed