{"_id":"6318ae8d1849e102eb0171ab","slug":"not-all-bengaluru-is-flooded-netizens-share-images-videos-to-show-normalcy-in-most-parts-of-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengaluru Rain: 'पूरा बेंगलुरु नहीं डूबा है', नेटिजन्स ने सोशल मीडिया पर डाली राहत वाली तस्वीरें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengaluru Rain: 'पूरा बेंगलुरु नहीं डूबा है', नेटिजन्स ने सोशल मीडिया पर डाली राहत वाली तस्वीरें
Wed, 07 Sep 2022 08:37 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 07 Sep 2022 08:37 PM IST
सार
पिछले एक सप्ताह में भारी बारिश के बाद मुख्य रूप से झीलों के ओवरफ्लो होने के कारण सिलिकॉन सिटी के कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। हालात ऐसे बिगड़े कि नौकरीपेशा लोग ट्रैक्टर पर ऑफिस जा रहे हैं।
विज्ञापन
बेंगलुरु में भारी बारिश के बीच आईं ये तस्वीरें
- फोटो : social media
विस्तार
बेंगलुरू में जलमग्न सड़कें, बाढ़ वाले अपार्टमेंट, ट्रैक्टर की तस्वीरें और वीडियो के साथ सोशल मीडिया पट गया है। कई नेटिजन्स ने ऐसी तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं जो शहर का असल ही रूप दिखा रही है। ये तस्वीरे पानी में डूबे शहर से अलग है। ये तस्वीरें इस मिथक को तेड़ने के लिए पोस्ट की गई हैं कि पूरे बेंगलुरु में बाढ़ नहीं आई है।
विज्ञापन
एक सप्ताह से भारी बारिश
पिछले एक सप्ताह में भारी बारिश के बाद मुख्य रूप से झीलों के ओवरफ्लो होने के कारण सिलिकॉन सिटी के कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। मुख्य रूप से बेंगलुरू के पूर्वी हिस्से में निचले इलाकों और झील के पास बने क्षेत्र जैसे बाहरी रिंग रोड (ओआरआर) खंड, बेलंदूर, मराठाहल्ली, सरजापुर, बारिश से सबसे अधिक प्रभावित हैं। यहां हर तरफ पानी ही पानी दिख रहा है।
विज्ञापन
बीबीएमपी आयुक्त तुषार गिरिनाथ ने कहा कि बाढ़ बेंगलुरु के 800 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र के महज 5-6 वर्ग किलोमीटर तक सीमित है। यह पिछले 50 वर्षों में बेंगलुरू द्वारा देखी गई दूसरी सबसे अधिक बारिश का मौसम है। 30 अगस्त से 4 सितंबर तक हुई मूसलाधार बारिश सामान्य वर्षा से 5 गुना अधिक थी। 162 झीलों में बारिश के कारण बाढ़ आ गई है, हालांकि स्थिति पर काबू पाया गया है। बाढ़ दो सबसे बड़ी झीलों बेलंदूर और वरथुर के बीच आई है।
विज्ञापन
आठ जोन में से सिर्फ महादेवपुरा जोन गंभीर रूप से प्रभावित हुआ। हम पानी को निकालने और बाहर निकालने के लिए लगभग 20 नावों और समान संख्या में पंपों का उपयोग कर रहे हैं। बाढ़ को रोकने के लिए रास्ते में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए कार्रवाई की जा रही है।
ये है बेंगलुरु...
कई नेटिजन्स ने अपने इलाकों की तस्वीरें साझा की हैं और कहा कि बाढ़ कुछ क्षेत्रों तक सीमित है। नेटिजन पूजा हेगड़े ने एमजी रोड पर चर्च स्ट्रीट की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ये बेंगलुरु है, अगर आपको इंटरनेट से पता चला हो कि यहां सब पानी में डूब गया है।
आर श्रीनिवासन ने ट्विटर पर लिखा- मैं बीटीएम द्वितीय चरण में आईआरआर और जयदेव अस्पताल के काफी करीब हूं। इतनी भारी बारिश के बावजूद, हम ठीक हैं। चिंता का कारण सिर्फ बिजली का बार-बार चले जाना है। हमें पंखे की आवश्यकता नहीं है और हम अच्छी तरह से संभाल सकते हैं।
एक यूजर ने लिखा - ये डोम्मासांद्रा के पास सरजापुर रोड है, पूरा बैंगलोर नहीं डूबा है। कृपया बैंगलोर पर हमला करना बंद करें।
एक यूजर ने लिखा- ये कल सुबह 6.30 बजे का केंगई में कोमाघट्टा मेन रोड का नजारा है।
Yesterday at 630am, Kommaghatta Main Road, Kengeri. pic.twitter.com/NRtnXTPAKH
— Veeresh Jagade🇮🇳 (@vjveeresh) September 6, 2022