फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Northern Railway telecasts PM's interaction with beneficiaries of central schemes at stations 

Kisan Samman Nidhi: उत्तर रेलवे ने पीएम मोदी के भाषण का किया कई स्टेशनों पर प्रसारण, 1.51 लाख लोगों ने देखा 

Tue, 31 May 2022 08:47 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Tue, 31 May 2022 08:47 PM IST
सार

रेलवे ने कहा कि प्रधानमंत्री के भाषण का दिल्ली, फिरोजपुर, अंबाला, लखनऊ और मुरादाबाद में एनआर के पांच मंडल कार्यालयों में भी सीधा प्रसारण किया गया था।

विज्ञापन
Northern Railway telecasts PM's interaction with beneficiaries of central schemes at stations 
राजकोट में पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर रेलवे ने मंगलवार को विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातचीत का कई स्टेशनों सीधा प्रसारण किया जिसे रेलवे स्टेशनों पर 1.51 लाख लोगों ने देखा। पीएम मोदी ने विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों के साथ वर्चुअली बातचीत की और अपनी सरकार की आठवीं वर्षगांठ के अवसर पर एक रैली के लिए शिमला पहुंचने के बाद किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त के रूप में 21,000 करोड़ रुपये जारी किए। रेलवे ने एक बयान में कहा कि उत्तर रेलवे ने रेलवे स्टेशनों और विभिन्न कार्यालयों में प्रसारण की व्यवस्था की। 

विज्ञापन


33 स्टेशनों पर वीडियो प्रसारण की व्यवस्था की गई जबकि 35 स्टेशनों पर ऑडियो प्रसारण किया गया। रेलवे ने कहा कि प्रधानमंत्री के भाषण का दिल्ली, फिरोजपुर, अंबाला, लखनऊ और मुरादाबाद में एनआर के पांच मंडल कार्यालयों में भी सीधा प्रसारण किया गया था। कई स्थानों पर योजनाओं और उनकी उपलब्धियों पर प्रकाश डालने वाली फिल्मों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। उत्तरी राज्यों के लाभार्थियों के लिए वृत्तचित्र हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी और कश्मीरी में चलाए गए। आशुतोष गंगल, महाप्रबंधक, एनआर, प्रमुख विभागों के प्रमुखों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नई दिल्ली के बड़ौदा हाउस में मुख्यालय कार्यालय में प्रधान मंत्री के कार्यक्रम के प्रसारण के साक्षी बने।
विज्ञापन


मंडल रेल प्रबंधकों ने मंडल के अधिकारियों के साथ अपने-अपने मंडल मुख्यालय में प्रसारण देखा। बयान में कहा गया है कि मुख्य कार्यशाला प्रबंधकों और पांच कार्यशालाओं के कर्मचारियों ने भी प्रसारण देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed