Haryana Polls: उत्तर रेलवे ने बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट का इस्तीफा मंजूर किया; चुनावी पारी का रास्ता साफ
ऐसी अटकलें थीं कि फोगाट तीन महीने की नोटिस अवधि के नियम के कारण शायद चुनाव न लड़ पाएं। चुनाव नियमों के अनुसार, उन्हें चुनाव लड़ने के लिए रेलवे से आधिकारिक रूप से पदमुक्त होने की जरूरत है। उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि चूंकि, अब रेलवे ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है तो उनके चुनाव लड़ने में कोई बाधा नहीं आएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर रेलवे ने बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं। दोनों ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से पहले अपने-अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इससे पहले उत्तर रेलवे ने शनिवार को ही विनेश और बजरंग के इस्तीफों को स्वीकार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। इससे पहले पूनिया और फोगाट हाल में कांग्रेस में शामिल हुए थे। फोगाट को हरियाणा में जुलाना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया गया है।
तीन महीने की नोटिस अवधि के दौरान सेवा देने का प्रावधान
रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि किसी रेलवे कर्मचारी की ओर से इस्तीफा देने के बाद तीन महीने की नोटिस अवधि के दौरान सेवा देने का प्रावधान इन दोनों खिलाड़ियों को पदमुक्त करने में आड़े नहीं आएगा, क्योंकि हमने उनके मामलों में मानदंडों में ढील देने का फैसला किया है।
कारण बताओ नोटिस जारी किया था
दरअसल, उत्तर रेलवे ने दोनों खिलाड़ियों के कांग्रेस में शामिल होने के लिए पार्टी नेता राहुल गांधी से मुलाकात करने के बाद उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था। उत्तर रेलवे ने कहा था कि कारण बताओ नोटिस सेवा नियमावली का हिस्सा है, क्योंकि वे सरकारी कर्मचारी हैं। इस नोटिस के बाद दोनों ने रेलवे से इस्तीफा दे दिया था।
अब चुनाव लड़ने में कोई बाधा नहीं आएगी
ऐसी अटकलें थीं कि फोगाट तीन महीने की नोटिस अवधि के नियम के कारण शायद चुनाव न लड़ पाएं। चुनाव नियमों के अनुसार, उन्हें चुनाव लड़ने के लिए रेलवे से आधिकारिक रूप से पदमुक्त होने की जरूरत है। उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि चूंकि, अब रेलवे ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है तो उनके चुनाव लड़ने में कोई बाधा नहीं आएगी।
विरोध प्रदर्शन का हिस्सा थे दोनों
पूनिया और फोगाट 2023 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के तत्कालीन प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन का हिस्सा थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.