फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   North Sikkim Connect maintained after Indian Security Forces and BRO complete Bridge on Teesta River news and

Sikkim: भारतीय सेना और BRO ने पूरा किया तीस्ता नदी पर चुंगथांग बेली पुल, बाढ़ग्रस्त इलाके से फिर जुड़ा संपर्क

Thu, 16 Nov 2023 11:19 AM IST
N Arjun एन अर्जुन
Updated Thu, 16 Nov 2023 11:19 AM IST
सार

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने गुवाहाटी में बताया कि 200 फीट का बेली ब्रिज अपने आप में एक इंजीनियरिंग चमत्कार है क्योंकि यह सबसे लंबा और सबसे भारी सिंगल स्पैन बेली ब्रिज है।

विज्ञापन
North Sikkim Connect maintained after Indian Security Forces and BRO complete Bridge on Teesta River news and
सेना ने बीआरओ की मदद से पूरा किया पुल को जोड़ने का काम। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारतीय सेना के त्रिशक्ति कोर के जवानों ने बीआरओ की सहायता से चुंगथांग में तीस्ता नदी पर बेली ब्रिज पूरा किया। इसके पूरा होने से अंततः उत्तरी सिक्किम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र राज्य के बाकी हिस्सों से जुड़ गए। उल्लेखनीय है कि तीन अक्तूबर की रात को आए भयंकर बाढ़ के बाद ये हिस्से कट गए थे। पुल अब इन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में वाहनों की निर्बाध आवाजाही और राहत सामग्री के प्रावधान का मार्ग प्रशस्त करेगा।
विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने गुवाहाटी में बताया कि 200 फीट का बेली ब्रिज अपने आप में एक इंजीनियरिंग चमत्कार है क्योंकि यह सबसे लंबा और सबसे भारी सिंगल स्पैन बेली ब्रिज है। चौबीसों घंटे काम करते हुए, बीआरओ ने शुरुआत में कंक्रीट के ढांचे का निर्माण किया। इसके बाद बाद त्रिशक्ति सैपर्स द्वारा पुल का निर्माण किया गया। इसमें लगभग पांच दिन लगे।
विज्ञापन


पुल का उद्घाटन सिक्किम सरकार के सड़क और पुल मंत्री समदुप लेप्चा ने भारतीय सेना, बीआरओ और नागरिक प्रशासन के अधिकारियों की उपस्थिति में किया। उन्होंने बताया इस ब्रिजिंग ऑपरेशन के लिए त्रिशक्ति कोर और बीआरओ के इंजीनियर सैनिकों के साथ-साथ कई भारी अर्थ मूविंग प्लांटों को नियोजित किया गया था। भारतीय सेना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह राष्ट्र निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है और जरूरत की घड़ी में हमेशा देश के लोगों के साथ मजबूती से खड़ी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed