{"_id":"589fd8c74f1c1b6b2e378add","slug":"north-korea-has-fired-a-ballistic-missile-that-flew-about-500-kilometres-says-south-korea","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण कोरिया का दावा - उत्तरी कोरिया ने किया बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दक्षिण कोरिया का दावा - उत्तरी कोरिया ने किया बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 12 Feb 2017 10:10 AM IST
विज्ञापन
फाइलः किम जोंग उन
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण कोरिया की मिलिट्री ने दावा किया है कि उत्तरी कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है। दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक लॉन्च होने के बाद यह बैलिस्टिक मिसाइल 500 किलोमीटर तक हवा में उड़ती रही और उसके बाद समुद्र में गिरी। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद उत्तरी कोरिया ने इस तरह का पहला परीक्षण किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्थानीय समयानुसार 7 बजकर 55 मिनट पर मिसाइल को लॉन्च किया गया। मिसाइल की दिशा पूर्व में जापानी सागर की तरफ थी। उत्तर कोरियाा के नेता किम जोंग-उन ने जनवरी में कहा था कि उनका देश लंबी दूरी के मिसाइल परीक्षण के करीब है, जो परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है।
उत्तर कोरिया लगातार मिसाइल और परमाणु परीक्षण करता रहता है। इस वजह क्षेत्र में सतर्कता और आक्रोश का माहौल रहता है। साथ ही उत्तर कोरिया के आक्रामक बयान इस माहौल को भड़काने वाले होते हैं।
विज्ञापन
दूसरी ओर जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने उत्तरी कोरिया के मिसाइल परीक्षण पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एएनआई के मुताबिक अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे के उत्तरी कोरिया के मिसाइल परीक्षण की निंदा करने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अमेरिका 100 प्रतिशत जापान के साथ खड़ा है।
विज्ञापन
North Korea has fired a ballistic missile that flew about 500 kilometres after launch, says South Korea's military.
— ANI (@ANI_news) February 12, 2017
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्थानीय समयानुसार 7 बजकर 55 मिनट पर मिसाइल को लॉन्च किया गया। मिसाइल की दिशा पूर्व में जापानी सागर की तरफ थी। उत्तर कोरियाा के नेता किम जोंग-उन ने जनवरी में कहा था कि उनका देश लंबी दूरी के मिसाइल परीक्षण के करीब है, जो परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है।
विज्ञापन
उत्तर कोरिया लगातार मिसाइल और परमाणु परीक्षण करता रहता है। इस वजह क्षेत्र में सतर्कता और आक्रोश का माहौल रहता है। साथ ही उत्तर कोरिया के आक्रामक बयान इस माहौल को भड़काने वाले होते हैं।
विज्ञापन
दूसरी ओर जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने उत्तरी कोरिया के मिसाइल परीक्षण पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Japanese Prime Minister Shinzo Abe calls North Korea missile launch "absolutely intolerable." (Source: AP)
— ANI (@ANI_news) February 12, 2017
एएनआई के मुताबिक अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे के उत्तरी कोरिया के मिसाइल परीक्षण की निंदा करने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अमेरिका 100 प्रतिशत जापान के साथ खड़ा है।
Trump says U.S. stands behind Japan '100 percent' after Abe condemns North Korea missile launch. (Source : AP)
— ANI (@ANI_news) February 12, 2017