फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   North Korea has fired a ballistic missile that flew about 500 kilometres, says South Korea

दक्षिण कोरिया का दावा - उत्तरी कोरिया ने किया बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण

Sun, 12 Feb 2017 10:10 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 12 Feb 2017 10:10 AM IST
विज्ञापन
North Korea has fired a ballistic missile that flew about 500 kilometres, says South Korea
फाइलः किम जोंग उन - फोटो : Getty Images
दक्षिण कोरिया की मिलिट्री ने दावा किया है कि उत्तरी कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है। दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक लॉन्च होने के बाद यह बैलिस्टिक मिसाइल 500 किलोमीटर तक हवा में उड़ती रही और उसके बाद समुद्र में गिरी। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद उत्तरी कोरिया ने इस तरह का पहला परीक्षण किया है। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्थानीय समयानुसार 7 बजकर 55 मिनट पर मिसाइल को लॉन्च किया गया। मिसाइल की दिशा पूर्व में जापानी सागर की तरफ थी। उत्तर कोरियाा के नेता किम जोंग-उन ने जनवरी में कहा था कि उनका देश लंबी दूरी के मिसाइल परीक्षण के करीब है, जो परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। 
विज्ञापन


उत्तर कोरिया लगातार मिसाइल और परमाणु परीक्षण करता रहता है। इस वजह क्षेत्र में सतर्कता और आक्रोश का माहौल रहता है। साथ ही उत्तर कोरिया के आक्रामक बयान इस माहौल को भड़काने वाले होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने उत्तरी कोरिया के मिसाइल परीक्षण पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 



एएनआई के मुताबिक अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे के उत्तरी कोरिया के मिसाइल परीक्षण की निंदा करने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अमेरिका 100 प्रतिशत जापान के साथ खड़ा है। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed