फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   North India Weather Forecast updates today low-pressure area South-East Bay of Bengal adjoining South Andaman Sea

उत्तर भारत में बदल सकता है मौसम, बंगाल की खाड़ी में तैयार हो रहा चक्रवाती तूफान

Wed, 13 May 2020 03:14 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 13 May 2020 03:14 PM IST
सार

  • उत्तर भारत में बारिश की संभावना है
  • बंगाल की खाड़ी में तैयार हो रहा चक्रवाती तूफान

विज्ञापन
North India Weather Forecast updates today low-pressure area South-East Bay of Bengal adjoining South Andaman Sea
मौसम में बदलाव का संकेत - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारत में प्री-मानसून की गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं। पिछले दो-तीन दिनों में कई राज्यों में धूल भरी तेज हवाओं ने इस बात के संकेत दिए हैं। दिन में तेज गर्मी और रात को अचानक मौसम में बदलाव होने की खबरें सामने आ रही हैं। फिलहाल अनुमान यह है कि अगले 24 घंटों में देश के कई राज्यों में इसी तरह धूल भरी आंधी चल सकती है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की मानें तो उत्तर भारत के कई शहरों में आज मौसम का मिजाज बदल सकता है। इस दौरान करीब 70 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। इसके साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
वहीं, मौसम विभाग ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्वी क्षेत्र और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर पर आज सुबह एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। अनुमान है कि 16 मई तक शाम एक चक्रवाती तूफान तैयार हो सकता है।  

आईएमडी ने बताया कि इस वक्त उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ अभी भी सक्रिय है। इसका असर पर्वतीय इलाकों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के साथ पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बना हुआ है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें मौसम खराब होने की चेतावनी दी जाती है। इस दौरान लोगों से बाहर निकलने पर सावधानी बरतने को कहा गया है।


मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ बुधवार को एक बार फिर सक्रिय होगा। इससे बीते रविवार की तरह आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। वहीं, 70 किमी प्रतिघंटे की गति से हवाएं चलेंगी। इस दौरान हल्की बारिश होने की भी संभावना मौसम विभाग ने जाहिर की है।

उधर, रविवार को आई आंधी के बाद जिस तरह से तापमान में करीब 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई थी, उससे बीते दो दिन में इसमें ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई है। इससे बुधवार की आंधी व बारिश के दौरान तापमान में बड़ा फेरबदल नहीं होगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 34 व 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed