उत्तर भारत में घने कोहरा का असर: ट्रेन और फ्लाइट की सेवाएं बुरी तरह प्रभावित, यात्रियों को बढ़ी मुश्किलें
उत्तर भारत के कई शहरों में घने कोहरे और खराब मौसम के चलते रेल और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। चार दर्जन से ज्यादा ट्रेनें देरी से चल रही हैं। आइए जानते है कि ट्रेन और फ्लाइट की क्या स्थिति है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर भारत के कई शहरों में एक बार फिर घने कोहरे और खराब मौसम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खासकर इसका ज्यादा बड़ा प्रभाव यातयात सेवा पर पड़ रहा है। कम दिखाई देने की वजह से रेल और हवाई यातायात दोनों बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। कई ट्रेनें अपने तय समय से घंटों देरी से चल रही हैं, जबकि कुछ के रास्ते बदल दिए गए हैं। वहीं, दिल्ली समेत कई शहरों में फ्लाइट्स भी देर से उड़ान भर रही हैं या रद्द होने की आशंका है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण अब तक चार दर्जन से ज्यादा ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। कोहरे के चलते ट्रेनों की रफ्तार कम रखी जा रही है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है।
कौन-कौन सी ट्रेन हुई प्रभावित
बता दें कि घने कोहरे के चलते प्रमुख ट्रेनों में प्रयागराज एक्सप्रेस करीब 5 घंटे, रीवा–आनंद विहार एक्सप्रेस लगभग 9 घंटे, नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस 4 घंटे, ब्रह्मपुत्र मेल लगभग 45 मिनट, जबकि महाबोधि और संपर्ण क्रांति एक्सप्रेस 4 से 5 घंटे लेट हैं। इसके अलावा कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें भी घंटों देरी से अपने गंतव्य पर पहुंच रही हैं।
ये भी पढ़ें:- Digvijaya Singh: 'मैं आरएसएस की संगठन क्षमता का प्रशंसक', दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस की इस कमी को किया उजागर
फ्लाइट्स पर भी पड़ा असर
इतना ही नहीं खराब मौसम का असर हवाई यातायात पर भी साफ दिख रहा है। स्पाइसजेट, एअर इंडिया और इंडिगो जैसी एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली एयरपोर्ट प्रशासन ने भी चेतावनी दी है कि कम विजिबिलिटी के कारण उड़ानों के समय में बदलाव हो सकता है। दिल्ली एयरपोर्ट पर इस समय दस से ज्यादा फ्लाइट्स देरी से संचालित हो रही हैं।
इससे जुड़ी कनेक्टिंग फ्लाइट्स पर भी असर पड़ सकता है। हालांकि एयरलाइंस और रेलवे दोनों ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले फ्लाइट और ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें। ट्रेन यात्री NTES ऐप और हवाई यात्री एयरलाइंस की वेबसाइट या ऐप से ताजा जानकारी ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान को झटका: चिनाब पर दुलहस्ती-2 को मंजूरी, 3200 करोड़ की परियोजना से भारत का कड़ा संदेश
कई शहरों में बिगड़ा हाल
गौरतलब है कि कोहरे का असर सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं है। अमृतसर, जम्मू, अयोध्या, गोरखपुर, वाराणसी, चंडीगढ़, पटना, दरभंगा, हिंडन, रांची, गुवाहाटी और बागडोगरा जैसे शहरों में भी उड़ानों और ट्रेनों पर असर देखा जा रहा है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों तक कोहरा बना रह सकता है। ऐसे में यात्रियों को और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.