फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   North East News Updates 3 held with heroin worth Rs 2.5 crore in Aizawl Mizoram Assam Meghalaya Tripura

Aizawl: आइजोल में 2.5 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार, असम राइफल्स ने दी जानकारी

Wed, 18 Jan 2023 05:59 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Wed, 18 Jan 2023 05:59 PM IST
सार

तीनों आरोपियों और 2.51 करोड़ रुपये के जब्त किए गए मादक पदार्थ को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए आबकारी और मादक पदार्थ विभाग को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
North East News Updates 3 held with heroin worth Rs 2.5 crore in Aizawl Mizoram Assam Meghalaya Tripura
गिरफ्तारी (सांकेतिक फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

असम राइफल्स ने बुधवार को एक बयान में कहा कि कम से कम तीन लोगों के कब्जे से 2.5 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की गई और उन्हें गिरफ्तार किया गया। बयान में कहा गया है कि विशिष्ट सूचना पर कार्रवाई करते हुए असम राइफल्स और राज्य के आबकारी और मादक पदार्थ विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को आइजोल के बावंगकॉन इलाके में एक संयुक्त अभियान चलाया और तीनों आरोपियों के कब्जे से 503 ग्राम हेरोइन जब्त की। जब्त की गई हेरोइन को 40 साबुन की पेटियों में छुपा कर रखा गया था। बयान में कहा गया है कि तीनों आरोपियों और 2.51 करोड़ रुपये के जब्त किए गए मादक पदार्थ को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए आबकारी और मादक पदार्थ विभाग को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


म्यांमार के 200 से अधिक शरणार्थियों ने मिजोरम के चम्फाई में शरण ली
म्यांमार के कुल 251 शरणार्थियों ने मिजोरम के चम्फाई जिले में हाल में पड़ोसी देश के सशस्त्र बलों के विद्रोही शिविर पर हवाई हमले के बाद शरण ली है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। चम्फाई के उपायुक्त जेम्स लालरिंचन ने बताया कि चिन नेशनल आर्मी (सीएनए) के मुख्यालय पर हवाई हमले के बाद से म्यांमार के 251 नागरिकों ने भारत में प्रवेश किया है और चम्फाई के तीन गांवों में शरण ली है।
विज्ञापन


म्यांमार सशस्त्र बलों ने 10 और 11 जनवरी को भारत-म्यांमार सीमा के करीब स्थित सीएनए के सैन्य मुख्यालय कैंप विक्टोरिया को निशाना बनाते हुए दो हवाई हमले किए थे। 10 जनवरी को हुए पहले हमले में कथित तौर पर दो महिलाओं सहित पांच सीएनए कैडरों की मौत हो गई थी, जबकि दूसरे में कोई हताहत नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed