Chennai: चेन्नई में थर्मल पावर स्टेशन का निर्माणाधीन ढांचा गिरा, नौ लोगों की मौत; पीएम मोदी ने जताया शोक
उत्तर चेन्नई थर्मल पावर स्टेशन पर निर्माणाधीन ढांचा गिरने से नौ मजदूरों की मौत हो गई और कई घायल हुए। घायलों का इलाज स्टैनली अस्पताल में चल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों को दो लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता की घोषणा की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्होंने कहा कि इस हादसे में प्रभावित परिवारों के साथ उनकी संवेदनाएं हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। वहीं, घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं और राहत-बचाव कार्य जारी है। पीएम ने इसे दुखद और पीड़ादायक क्षण बताया।
PMO India tweets, "Saddened by the mishap due to the collapse of a building in Chennai, Tamil Nadu. My thoughts are with the affected people and their families in this difficult hour. Praying for the speedy recovery of the injured. An ex-gratia of Rs 2 lakh from PMNRF would be… pic.twitter.com/sDscrcoF13
— ANI (@ANI) September 30, 2025
पुलिस आयुक्तालय ने बताया कि हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक रिपोर्ट्स में कहा गया है कि निर्माण कार्य के दौरान अचानक ढांचा गिर गया, जिससे मौके पर काम कर रहे श्रमिक इसकी चपेट में आ गए> घटनास्थल पर अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।
कैसे हुआ हादसा?
पावर प्लांट की साइट पर निर्माण का काम चल रहा था। मजदूर एक मचान पर चढ़कर काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक मचान नीचे गिर पड़ी। इससे करीब 30 फीट से मजदूर नीचे गिरे और तेज आवाज हुई। ऐसे में मजदूरों ने आनन-फानन में खुद राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया और पावर प्लांट के अधिकारियों को इस हादसे की जानकारी दी।
ये भी पढ़ें- जानबूझकर रैली में देरी से पहुंचे विजय, करूर भगदड़ में पुलिस ने FIR में TVK नेताओं पर लगाए आरोप
वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे अस्पताल
हादसे की जानकारी मिलते ही तमिलनाडु बिजली बोर्ड के सचिव डॉ. जे. राधाकृष्णन और तमिलनाडु जनरेशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन (टैंगेडको) के चेयरमैन स्टैनली सरकारी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और बेहतर इलाज का भरोसा दिलाया।
सरकार ने दिए जांच के आदेश
राज्य सरकार ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम हादसे के कारणों की पड़ताल कर रही है। श्रमिकों की सुरक्षा और निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
ये भी पढ़ें- 'केंद्र ने अब तक नहीं दी 260 करोड़ रुपए की मदद', वायनाड भूस्खलन पर केरल सीएम का बड़ा आरोप
थर्मल पावर प्लांट की क्षमता
ये थर्मल पावर प्लांट चेन्नई में स्थित एक कोयला आधारित बिजली संयंत्र है। इसे 1970 में स्थापित किया गया था। इसकी क्षमता 450 मेगावाट है। यह राज्य का एक महत्वपूर्ण बिजली प्रदाता रहा है। वर्तमान में एन्नोर एसईजेड सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट जैसी विस्तार परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं, जिनका लक्ष्य सितंबर 2026 तक शुरू होना है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.