{"_id":"68dbae028845334f0b040899","slug":"kerala-cm-vijay-pinarayi-centre-has-not-yet-provide-rs-260-crore-in-aid-alleges-on-wayanad-landslide-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: 'केंद्र ने अब तक नहीं दी 260 करोड़ रुपए की मदद', वायनाड भूस्खलन पर केरल सीएम का बड़ा आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: 'केंद्र ने अब तक नहीं दी 260 करोड़ रुपए की मदद', वायनाड भूस्खलन पर केरल सीएम का बड़ा आरोप
Tue, 30 Sep 2025 03:46 PM IST
हिमांशु चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: हिमांशु चंदेल
Updated Tue, 30 Sep 2025 03:46 PM IST
सार
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने विधानसभा में कहा कि केंद्र ने वायनाड भूस्खलन राहत के लिए 260.65 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं, लेकिन राशि अब तक जारी नहीं हुई। राज्य ने प्रारंभ में 2,262 करोड़ रुपये की मांग की थी और पीडीएनए रिपोर्ट में 2,221.10 करोड़ रुपये की जरूरत बताई गई थी।
विज्ञापन
केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि केंद्र सरकार ने वायनाड भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के लिए 260.65 करोड़ रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की है, लेकिन राज्य को अब तक यह धनराशि प्राप्त नहीं हुई है। यह बयान उन्होंने प्रश्नकाल के दौरान दिया। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने शुरुआती आकलन के आधार पर केंद्र से 2,262 करोड़ रुपये की मांग की थी।
इसके बाद विस्तृत पोस्ट-डिजास्टर नीड्स असेसमेंट (पीडीएनए) रिपोर्ट तैयार की गई, जिसमें लगभग 2221.10 करोड़ रुपये की आवश्यकता का अनुमान लगाया गया। इस रिपोर्ट में मृतकों के आश्रितों, आजीविका गंवाने वालों और पुनर्वास की लागत का आकलन शामिल था।
केंद्र से सहायता की स्थिति
विजयन ने कहा कि इस मामले पर राष्ट्रीय कार्यकारी समिति (एनईसी) की उप-समिति ने विचार किया और राज्य स्तर की समिति के साथ बैठक भी की। समिति में मुख्य सचिव डॉ. ए. जयथिलक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। चर्चाओं के बाद यह तय हुआ कि केंद्र से 260.65 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। लेकिन अभी तक यह राशि राज्य को नहीं मिली है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- भारतीय सेना को जल्द मिलेंगे 12 MPCDS ड्रोन, पांच किलोमीटर तक दुश्मन का पता लगाने में सक्षम
राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग
मुख्यमंत्री ने याद दिलाया कि केरल ने केंद्र से वायनाड भूस्खलन को “राष्ट्रीय आपदा” और “गंभीर प्रकृति की आपदा” घोषित करने की मांग की थी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से धारा 13 को बहाल करने की अपील की गई थी ताकि पीड़ितों के लिए ऋण माफी संभव हो सके। लेकिन इस पर अब तक कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला है।
पुनर्वास की स्थिति
विजयन ने कहा कि सरकार ने एल्स्टन एस्टेट की 64.475 हेक्टेयर भूमि पर पीड़ितों के लिए टाउनशिप परियोजना शुरू की है। अब तक 295 लाभार्थियों ने नए घरों में शिफ्ट होने की सहमति दी है, जबकि अपील की जांच के बाद 49 और नाम इस सूची में जोड़े गए हैं। यह परियोजना जनवरी 2026 तक पूरी होने की उम्मीद है।

त्रासदी का प्रभाव
वायनाड जिले के मुण्डक्कई और चूरालमला क्षेत्रों में 30 जुलाई 2023 को आए भूस्खलन में 200 से अधिक लोगों की मौत हुई थी और कई घायल हुए थे। इस आपदा ने पूरे क्षेत्र को लगभग तबाह कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पूरी गंभीरता से पुनर्वास कार्य में जुटी है और केंद्र से अपेक्षित सहयोग मिलने पर कार्य और तेज होगा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन