{"_id":"6669612e1c6bb8ccbd0b3a1f","slug":"norbu-sherpa-became-the-speaker-of-the-assembly-and-raj-kumari-thapa-became-the-deputy-speaker-in-sikkim-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikkim: नोरबू शेरपा बने विधानसभा अध्यक्ष और राज कुमारी थापा बनीं उपाध्यक्ष, सीएम ने दी शुभकामनाएं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sikkim: नोरबू शेरपा बने विधानसभा अध्यक्ष और राज कुमारी थापा बनीं उपाध्यक्ष, सीएम ने दी शुभकामनाएं
Wed, 12 Jun 2024 02:19 PM IST
श्वेता महतो
एन. अर्जुन, गंगटोक
एन. अर्जुन, गंगटोक
Published by: श्वेता महतो
Updated Wed, 12 Jun 2024 02:19 PM IST
सार
पूर्व मंत्री शेरपा ने हाल ही में संपन्न चुनावों में एसडीएफ उम्मीदवार पेम नोरबू शेरपा को 5,975 मतों के अंतर से हराकर लगातार दूसरी बार दारमदीन निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की।
विज्ञापन
मिंगमा नोरबू शेरपा
- फोटो : Denzong Sherpa Association
विस्तार
सिक्किम में बुधवार को विधानसभा की पहली बैठक में विधायक मिंगमा नोरबू शेरपा को 11वीं सिक्किम राज्य विधान सभा के अध्यक्ष के रूप में चुना गया। जबकि राज कुमारी थापा को उपाध्यक्ष चुना गया। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने दोनों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। जानकारी के मुताबिक मंत्री अरुण उप्रेती ने विधायक शेरपा को सदन का अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा, जिसका मंत्री सोनम लामा ने समर्थन किया। पूर्व मंत्री शेरपा ने हाल ही में संपन्न चुनावों में एसडीएफ उम्मीदवार पेम नोरबू शेरपा को 5,975 मतों के अंतर से हराकर लगातार दूसरी बार दारमदीन निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की। इसी तरह से विधायक राज कुमारी थापा को 11वीं सिक्किम राज्य विधान सभा के पहले सत्र के दौरान सिक्किम राज्य विधान सभा के उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया।
मंत्री सोनम लामा ने विधायक थापा को सदन का उपाध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा, जिसका मंत्री अरुण कुमार उप्रेती ने समर्थन किया। विधायक राज कुमारी थापा ने हाल ही में संपन्न चुनावों में एसडीएफ उम्मीदवार मणि कुमार सुब्बा को 1,201 वोटों के अंतर से हराकर लगातार दूसरी बार रंगांग-यांगांग निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की। उल्लेखनीय है कि हाल में संपन्न सिक्किम विधानसभा चुनाव में एसकेएम पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल की। एसकेएम ने राज्य की 32 में से 31 सीटों पर जीत हासिल करके दूसरी बार प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व में सरकार बनाई है।