फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Non-Cognizable offence case was filed against Devendra Fadnavis and five other BJP leaders in Washim, Maharashtra

मृत महिला को 'बदनाम' करने के लिए फडणवीस के खिलाफ गैर-संज्ञेय मामला

Tue, 02 Mar 2021 12:42 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, नागपुर
पीटीआई, नागपुर Published by: देव कश्यप Updated Tue, 02 Mar 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Non-Cognizable offence case was filed against Devendra Fadnavis and five other BJP leaders in Washim, Maharashtra
देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा के पांच अन्य नेताओं के खिलाफ सोमवार को वाशिम जिले में एक गैर-संज्ञेय मामला दर्ज किया गया। इससे पहले उनके खिलाफ पुणे जिले की एक महिला को कथित रूप से बदनाम करने की शिकायत दर्ज की गई थी। उस महिला की मौत को लेकर राज्य में राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था और एक मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा था।

विज्ञापन


मनोरा थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 500 (मानहानि के लिए सजा) और 501 (अपमानजनक सामग्री का प्रकाशन) के तहत मामला दर्ज किया गया है। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता फडणवीस के अलावा शिकायत में विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दरेकर, पूर्व मंत्री सुधीर मुनगंटीवार और आशीष शेलार, अतुल भक्तखलकर और चित्रा वाग के नाम भी शामिल हैं।
विज्ञापन


शिकायत में प्रसाद लाड, शांताबाई चव्हाण और महिला कार्यकर्ता तृप्ति देसाई के नाम भी लिए गए हैं। पुणे में 23 वर्षीय महिला की फरवरी में मौत हो गई थी। उनकी मौत के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया और भाजपा ने शिवसेना विधायक संजय राठौड़ के इस मामले से जुड़े होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह शिकायत वाशिम जिले में राष्ट्रीय बंजारा परिषद की युवा इकाई के प्रमुख श्याम सरदार राठौड़ ने दर्ज कराई है। श्याम सरदार राठौड़ ने कुछ समाचार चैनलों पर भी मृत महिला और बंजारा समुदाय को बदनाम करने भी आरोप लगाया है। उन्होंने आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होने पर प्रदर्शन शुरू करने की धमकी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed