फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Non-bailable warrant issued against minister Nandi in three cases

मंत्री नंदी के खिलाफ तीन मामलों में गैरजमानती वारंट, वरुण गांधी की फाइल स्पेशल कोर्ट में

Sat, 06 Oct 2018 04:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इलाहाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sat, 06 Oct 2018 04:46 AM IST
विज्ञापन
Non-bailable warrant issued against minister Nandi in three cases

प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी को स्पेशल कोर्ट एमपी/एमएलए ने तीन आपराधिक मामलों में गैरजमानती वारंट जारी किया है। शुक्रवार को स्पेशल कोर्ट में नंदी के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन तथा दलित उत्पीड़न सहित चार मामलों की सुनवाई हुई । जिसमें एक मामले में जमानती और तीन मामलों में गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। मामले की सुनवाई स्पेशल जज पवन कुमार तिवारी ने की ।

विज्ञापन


अभियोजन के अनुसार सभी मामले मुट्ठीगंज थाने के हैं। नंदी के आचार संहिता उल्लंघन के दो मामले, दलित उत्पीड़न का एक और मारपीट के एक मामले की सुनवाई शुक्रवार को हुई। सभी प्रकरणों में पूर्व से ही वारंट का आदेश था। 
विज्ञापन


बचाव पक्ष के अधिवक्ता रामपाल सिंह और मनोज सिंह लोकेश ने बताया कि नंदी के खिलाफ जिन मामलों में वारंट जारी किया गया, उनमें पुनरीक्षण दाखिल हुआ है। हालांकि पुनरीक्षण पर कोई स्थगन नहीं है। इसलिए कोर्ट ने पूर्व के आदेश का अनुपालन करने के लिए कहा है

विज्ञापन
विज्ञापन

वरुण गांधी की फाइल स्पेशल कोर्ट पहुंची

भाजपा सांसद वरुण गांधी के खिलाफ सरकार की ओर से दाखिल क्रिमिनल अपील की फाइल स्पेशल कोर्ट एमपी/एमएलए पहुंच गई है। स्पेशल कोर्ट जज पवन कुमार तिवारी ने वरुण को अगली तारीख पर उपस्थित होने का आदेश दिया है। मामला पीलीभीत के बरखेड़ा थाने का है। चुनावी सभा के दौरान भड़काऊ भाषण देने के खिलाफ वरुण गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

आरोप साबित न होने पर कोर्ट ने पांच मार्च 2013 को उनको दोषमुक्त कर दिया था। सरकार की ओर से दोषमुक्ति आदेश के खिलाफ क्रिमिनल अपील दाखिल की गई है। जिसकी सुनवाई के लिए पत्रावली पीलीभीत से अंतरित होकर विशेष कोर्ट में आई है। प्रकरण की अगली सुनवाई 28 नवंबर 2018 को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed