फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Non bailable warrant against Zakir Naik in the money laundering case

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जाकिर नाइक के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

Thu, 13 Apr 2017 07:01 PM IST
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी Updated Thu, 13 Apr 2017 07:01 PM IST
विज्ञापन
Non bailable warrant against Zakir Naik in the money laundering case
zakir naik

मुंबई की एक विशेष अदालत ने गुरुवार को एक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन के संस्थापक जाकिर नाइक के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। प्रवर्तन निदेशालय की ओर से दायर एक याचिका पर कोर्ट ने जाकिर के खिलाफ वारंट जारी किया है। बता दें कि ईडी ने जाकिर नाईक को उसके समक्ष पेश होने के लिए चार समन जारी किए थे लेकिन उसने किसी का भी जवाब नहीं दिया। 

विज्ञापन


एनबीडब्लू ने विदेश मंत्रालय को इसके निष्पादन के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को भेजा है। आपको बता दें कि कोर्ट के फैसला देने के पहले जाकिर के वकील ने अपनी दलील प्रस्तुत की थी, जिसका प्रवर्तन निदेशालय ने विरोध किया।
विज्ञापन


इससे पहले ईडी ने मंगलवार को विशेष अदालत में याचिका दायर की थी और एनबीडब्ल्यू ने कहा कि नाइक जांच प्रक्रिया में सहयोग देने में नाकाम रहे हैं। इसके अलावा ईडी के वकील हितेन वेनेगांवकर ने कहा  कि कई सम्मन जारी करने के बावजूद नाईक जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वेनेगांवकर ने दावा किया कि जाकिर ईडी के सामने पेश होने के बजाय नियमों और शर्तों को ताक पर रखने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने पहले ही सम्मन का पालन करने के लिए और अधिक समय की मांगा था। जिसके बाद एजेंसी ने उनसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बयान दर्ज करने के लिए कहा था।


ईडी ने जाकिर के एनजीओ आईआरएफ को विदेशों से प्राप्त 60 करोड़ रुपये के फंड में गफलत होने का आरोप लगाकर इसकी जांच कराने की मांग की थी। बता दें कि इसके पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नाईक के इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (आईआरएफ) और अन्य संस्थाओं की 18.37 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed