{"_id":"6165c8138ebc3ec1c95990b7","slug":"non-bailable-warrant-against-wife-of-ncp-leader-eknath-khadse","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: एकनाथ खडसे की पत्नी के खिलाफ गैर जमानती वारंट, जमीन हड़पने के मामले में कार्रवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: एकनाथ खडसे की पत्नी के खिलाफ गैर जमानती वारंट, जमीन हड़पने के मामले में कार्रवाई
Tue, 12 Oct 2021 11:15 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:15 PM IST
सार
मुंबई की एक विशेष अदालत ने मंगलवार को एनसीपी नेता एकनाथ खडसे की पत्नी मंदाकिनी खडसे के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया।
विज्ञापन
एकनाथ खडसे
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
धन शोधन के एक मामले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता एकनाथ खडसे की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। एक विशेष अदालत ने जमीन हड़पने के एक मामले में खड़से की पत्नी मंदाकिनी खड़से के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। अदालत ने उनकी जमानत याचिका भी खारिज कर दी है।
विज्ञापन
विशेष अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से धन शोधन के एक मामले में शिकायत दर्ज कराने के बाद एकनाथ खडसे और उनकी पत्नी को पेश होने का निर्देश दिया था। मंगलवार को मंदाकिनी पेश नहीं हुईं। अदालत ने कहा कि पेशी से छूट के लिए मंदाकिनी की ओर से दिया गया कारण संतोषजनक नहीं है।
विज्ञापन