फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Non availability in Mobile Tower, villagers will boycott the maharashtra assembly elections 2019

मोबाइल नेटवर्क बन रहा युवकों की शादी में अड़चन, अब चुनावों के बहिष्कार की तैयारी

Fri, 27 Sep 2019 04:21 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 27 Sep 2019 04:21 PM IST
सार

  • महाराष्ट्र के एक गांव का अनोखा विरोध
  • करेंगे विधानसभा चुनाव का बहिष्कार
  • विभागीय आयुक्त को दिया पत्र
  • नेताओं के भी गांव में घुसने पर प्रतिबंध

विज्ञापन
Non availability in Mobile Tower, villagers will boycott the maharashtra assembly elections 2019
Mobile Tower India - फोटो : AmarUjala (सांकेतिक)

विस्तार

देश में अब तक सड़क, पानी और बिजली जैसी मूलभूत से समस्याओं को लेकर चुनाव के बहिष्कार की खबरें सुनाई देती रही हैं, लेकिन महाराष्ट्र में एक ऐसा गांव है जहां के ग्रामीणों ने मोबाईल इंटरनेट कनेक्शन न होने पर विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का मन बनाया है। इतना ही नही, ग्रामीणों ने गांव में नेताओं के आने पर भी प्रतिबंध लगाया है। इस सम्बंध में ग्रामीणों ने विभागीय आयुक्त को पत्र भी दिया है।

विज्ञापन

नहीं है मोबाइल टावर

यह अनोखा गांव है कडंकी, जो महाराष्ट्र में औरंगाबाद जिले की कन्नड़ तहसील में है। गांव के लोगों ने इस तरह की अजीबोगरीब मांग करते हुए मतदान के बहिष्कार का फैसला किया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक इस गांव में एक बीएसएनएल और एक निजी कंपनी का मोबाईल टावर है, लेकिन डेढ़ साल से वह चालू नहीं हो पाया है। हालांकि 10 से 12 किमी की दूरी पर दूसरे टावर हैं, लेकिन उसका रेंज गांव तक नहीं पहुंच पाता है। इससे गांव में मोबाइल नेटवर्क की दिक्कत होती है।

विज्ञापन


कडंकी गांव पहाड़ी पर बसा है और खेती ही लोगों की आजीविका का एकमात्र साधन है। लेकिन, गांव से शहर तक जाने की आधुनिक सुविधा का अभाव है। इसलिए किसानों को उपज का उचित भाव भी नहीं मिल पाता। 2,500 की आबादी वाले इस गांव में आठ ग्राम पंचायत सदस्य है, गांव में करीब 1100 मोबाइल हैंडसेट हैं, लेकिन नेटवर्क ही नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेंज न होने से युवकों की नहीं हो रही शादी

गांव के एक युवक थोरात का कहना है कि गांव में मोबाइल नेटवर्क नहीं होने के कारण बैंक से एसएमएस नहीं आता। खेती उपज का बाजार भाव नहीं पता चलता। मोबाइल संपर्क नहीं होने के कारण कोई अपनी लड़की इस गांव में नहीं ब्याहना चाहता, जिससे युवकों की शादी नहीं हो पा रही है। वहीं, गांव के एक युवक अर्जुन का कहना है कि हम लोगों ने चंदा एकत्र कर गांव के स्कूल में कंप्यूटर और प्रोजेक्टर ले आये, लेकिन नेटवर्क नहीं होने के कारण वह भी बंद है।

साल 1998 में भी किया था चुनाव का बहिष्कार

कडंकी गांव वालों ने इससे पहले साल 1998 में लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया था। इसके चलते मतदानकर्मी खाली पेटी लेकर वापस आ गए थे। लेकिन चुनाव के बाद गांव तक पक्की सड़क बन गई और गांव वालों की मांग पूरी हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed