फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nobel Laureate mathematical physicist Roger Penrose says Big Bang did not start the present universe

दावा: नोबल पुरस्कार विजेता भौतिकशास्त्री रोजर पेनरोज ने कहा, बिगबैंग से नहीं हुई थी वर्तमान ब्रह्माण्ड की शुरुआत

Tue, 10 May 2022 06:02 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 10 May 2022 06:02 PM IST
सार

आज भी पिछले ब्रह्माण्ड के प्रमाण अवलोकित किए जा सकते हैं। पेनरोज ने ये दावा आक्सफोर्ड से कोलकाता में स्थित साहा इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर फिजिक्स के एक वर्चुअल संबोधन के दौरान किया। 

विज्ञापन
Nobel Laureate mathematical physicist Roger Penrose says Big Bang did not start the present universe
रोजर पेनरोस - फोटो : social media

विस्तार

नोबल पुरस्कार विजेता गणीतीय भौतिकशास्त्री रोजर पेनरोस ने दावा किया है कि वर्तमान ब्रह्माण्ड की शुरुआत में बिगबैंग से नहीं हुई थी। उन्होंने कहा कि असल में बिगबैंग से पहले भी एक ब्रह्माण्ड मौजूद था और बिगबैंग उस ब्रह्माण्ड का अंत था। उन्होंने कहा कि आज भी पिछले ब्रह्माण्ड के प्रमाण अवलोकित किए जा सकते हैं। पेनरोस ने ये दावा आक्सफोर्ड से कोलकाता में स्थित साहा इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर फिजिक्स के एक वर्चुअल संबोधन के दौरान किया। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुराने ब्रह्माण्ड के निशान आकाश में मौजूद पुराने ब्लैक होल और कुछ विद्युतचुंबकीय विकिरण स्पॉट में खोजे जा सकते हैं। 

उन्होंने कहा कि इसी तरह ब्लैक होल में छोड़े गए वर्तमान ब्रह्मांड के निशान के साथ लाखों वर्षों के बाद इस ब्रह्मांड के साथ भी यही होगा। पहले भी उन्होंने कहा था कि हमारा ब्रह्मण्ड फैलता ही जा रहा है, आगे का भविष्य एक और युग का बिगबैंग होगा।
विज्ञापन


 रोजर पेनरोस वर्तमान में ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय से जुड़े हुए हैं और स्टीफन हॉकिंग के समकालीन हैं। उन्होंने  इस सिद्धांत को स्पष्ट करते हुए कहा कि 'अनुरूप चक्रीय ब्रह्मांड विज्ञान' ब्रह्मांड और बिग बैंग के आसपास के अनंत चक्रों की बात करता है। उन्हें ब्लैक होल पर उनके शोध के लिए भौतिकी में 2020 के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। रोजर पेनरोस स्टीफन हॉकिंग के सहयोगी रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि साहा इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर फिजिक्स द्वारा आयोजित मैक्रोकॉसमॉस, माइक्रोकॉसमॉस, एक्सेलेरेटर एंड फिलॉसफी 2020 नामक मीट आयोजित की गई थी। तीन दिवसीय बैठक नौ मई से शुरू हुई थी। इसमें ऑक्सफोर्ड में सैद्धांतिक भौतिकी और ब्रह्मांड विज्ञान के वरिष्ठ प्रोफेसर सुबीर सरकार, अमेरिकी क्षेत्र क्वार्क ग्लूऑन प्लाज्मा (यूएस) के प्रमुख भौतिक विज्ञानी लैरी मैकलेरन और आईआईएसईआर के संस्थापक निदेशक और विश्व भारती के पूर्व कुलपति सुशांत दत्तगुप्ता प्रमुख प्रतिभागी थे। इसके अलावा इसमें सर्न में एलिस डिटेक्टर के प्रमुख, बिकाश सिन्हा और उनकी टीम टैगोर सेंटर फॉर नेचुरल साइंसेज एंड फिलॉसफी (टीसीएनएसपी) उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed