फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nobel laureate Amartya Sen says- 'Jai Shri Ram' slogan has not associated with Bengali culture

अमर्त्य सेन बोले- बंगाली संस्कृति से नहीं जुड़ा ‘जय श्रीराम’, भाजपा ने पूछा सवाल

Sat, 06 Jul 2019 12:31 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Nilesh Kumar Updated Sat, 06 Jul 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
Nobel laureate Amartya Sen says- 'Jai Shri Ram' slogan has not associated with Bengali culture
Amartya sen

नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन ने शुक्रवार को कहा कि मां दुर्गा के विपरीत, ‘जय श्री राम’ का नारा बंगाली संस्कृति से जुड़ा नहीं है। इस नारे को केवल ‘लोगों को पीटने के बहाने’ के रूप में प्रयोग किया जा रहा है। वहीं भाजपा ने इसपर पलटवार करते हुए कहा है कि हर गांव में यह नारा लगाया जाता है।

विज्ञापन


अमर्त्य सेन ने यहां जादवपुर विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम में कहा कि ‘माँ दुर्गा’ ही बंगालियों के जीवन में सर्वव्यापी है। उन्होंने कहा कि ‘जय श्री राम’ का नारा बंगाली संस्कृति से जुड़ा नहीं है और रामनवमी भी अभी ‘लोकप्रिय हो रही है’, इससे पहले उन्होंने यह नारा कभी नहीं सुना था।
विज्ञापन

 


उन्होंने कहा कि ‘मैंने अपने चार वर्षीय पोते से पूछा कि तुम्हारा पसंदीदा देवता कौन है? तो उसने जवाब दिया कि मां दुर्गा है। मां दुर्गा हमारे जीवन में कितनी सर्वव्यापी हैं।’ अर्थशास्त्री ने कहा कि मुझे लगता है कि ‘जय श्री राम’ के नारे लोगों को पीटने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं।’

अमर्त्य सेन के बयान पर बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने पलटवार करते हुए कहा, 'अमर्त्य सेन शायद बंगाल को नहीं जानते हैं। क्या वह बंगाली और भारतीय संस्कृति को जानते हैं? जय श्रीराम हर गांव में बोला जाता है। अब इसे पूरा बंगाल कहता है।'


सेन की यह टिप्पणी देश के एक वर्ग द्वारा एक खास वर्ग को ‘जय श्री राम’ का जाप करने के लिए बोलने और ऐसा ना करने पर उनकी पिटाई करने की पृष्ठभूमि में आई है। गरीबी पर सेन ने कहा कि ’केवल गरीब लोगों का आय स्तर बढ़ने से उनकी दुर्दशा कम नहीं होगी, बुनियादी स्वास्थ्य सेवा, उचित शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा से गरीबी को कम किया जा सकता है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed