{"_id":"59bef47b4f1c1b1a688b5240","slug":"no-talks-with-pakistan-on-helping-terrorists-says-rajnath-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकियों की मदद करते रहने पर पाक से कोई वार्ता नहीं : राजनाथ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आतंकियों की मदद करते रहने पर पाक से कोई वार्ता नहीं : राजनाथ
एजेंसी/ निजामाबाद
Updated Mon, 18 Sep 2017 05:33 AM IST
विज्ञापन
गृहमंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : ani
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि पाकिस्तान जब तक आतंकियों की मदद करना बंद नहीं करता, तब तक उससे कोई बातचीत नहीं होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारत में अस्थिरता फैलाने के लिए पाकिस्तान सीमा पार से आतंकियों की मदद कर रहा है। तेलंगाना मुक्ति दिवस पर यहां एक सभा में गृहमंत्री ने कहा कि भारत की अपने पड़ोसियों से सौहार्दपूर्ण रिश्ते बनाए रखने की एक नीति है।
विज्ञापन
पढ़ें- राजनाथ बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हैं रोहिंग्या, वापस भेजने के लिए होगी कार्रवाई
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ‘कुछ लोगों ने सुझाव दिया है कि हमें पाकिस्तान के साथ बातचीत करनी चाहिए। मैं कहना चाहता हूं कि हम किसी से भी बात करने के लिए तैयार हैं, लेकिन पाकिस्तान इस चीज को नहीं समझ रहा है।’