फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   No surge pricing for government departments, PSUs

अब सरकारी बाबू करेंगे ओला-उबर की सवारी

Mon, 26 Sep 2016 05:39 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Mon, 26 Sep 2016 05:39 AM IST
विज्ञापन
No surge pricing for government departments, PSUs

सरकार और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों ने भारी-भरकम टैक्सी बिल में कटौती के लिए ऐप आधारित टैक्सी सेवा ओला और उबर की सेवा लेने की योजना बनाई है। ओला और उबर दोनों कंपनियां सरकार की ओर से विशेष दर पर सेवा मुहैया कराने के आए इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर रही हैं। 

विज्ञापन


ये दोनों कंपनियां गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) पोर्टल पर रजिस्टर्ड हैं। ओला अपने विशेष कॉरपोरेट आफरिंग के लिए विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों से भी बात कर रही है। सरकारी खरीद में ज्यादा पारदर्शिता बरतने ने लिए पिछले माह जीईएम पोर्टल की शुरुआत की गई थी। 
विज्ञापन


इसके जरिए विभिन्न मंत्रालय और विभाग अपनी जरूरत की चीजों को खरीदते हैं। एक अधिकारी के मुताबिक सरकार विभिन्न विभागों में वर्तमान खर्च में बचत की कोशिश कर रही है। कुछ विभागों में मासिक टैक्सी खर्च 40 हजार रुपये से अधिक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते की पूरी दूरी और स्पष्ट बिल मिल सकेगा

No surge pricing for government departments, PSUs

अधिकारी के मुताबिक इस बात पर सहमति बनी है कि ओला-उबर सरकार को मासिक बिल सौंपेंगे और साथ में सरकार के लिए किराये की दर में कोई बढ़ोतरी नहीं करेंगे। अधिकारी ने बताया कि विभिन्न विभागों को हर रोज टैक्सी की जरूरत होती है और अगर आप ओला-उबर की सेवा लेते हैं तो यह सस्ता पड़ेगा। 

इससे रास्ते की पूरी दूरी और स्पष्ट बिल मिल सकेगा। सरकार क्षेत्र में टैक्सी सेवा की मांग तेजी से बढ़ रही है और ओला-उबर इस मौके को हाथ से निकलने देना नहीं चाहती। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed