फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assembly elections 2018: Uma bharti praises PM Narendra modi

देश और भाजपा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोई विकल्प नहीं: उमा भारती

Sun, 09 Dec 2018 01:12 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 09 Dec 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
Assembly elections 2018: Uma bharti praises PM Narendra modi
उमा भारती ने की पीएम मोदी की तारीफ

केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि मौजूदा समय में देश में और भाजपा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोई विकल्प नहीं है, उनका विकल्प न भाजपा में और न ही भारतीय राजनीति में है। उमा भारती ने कहा कि हर सर्वेक्षण में सामने आया है कि प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता बढ़ रही है। अभी मोदी का विकल्प लंबे समय तक नहीं है। कांग्रेस जनता से कटी और सत्ता आधारित पार्टी है जो लगातार नीचे जा रही है और प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता के आधार पर भाजपा फिर से सत्ता में लौटेगी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुछ विपक्षी दल असहिष्णुता का आरोप लगाते हैं लेकिन देश की राजनीति में सबसे अधिक सहिष्णुता का शिकार नरेन्द्र मोदी हुए हैं । छोटी सी घटना किसी ऐसे राज्य में ही घट जाए, जहां भाजपा सत्ता में भी नहीं है लेकिन फिर भी सवाल मोदी से पूछे जाते हैं । कहीं कोई छोटा कार्यकर्ता कोई बयान दे देता है और कटघरे में मोदी को खड़ा किया जाता है । पूरे समय विपक्ष मोदी पर प्रहार करने में ही लगा रहता है। 

विज्ञापन

गंगा में सफाई दिखने लगी है

उमा भारती ने कहा कि जनधन योजना के माध्यम से ही परिवार का बैंक खाता खुलना, स्वच्छ भारत अभियान को जनता की बढ़चढ़ कर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलना, आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीबों को इलाज के लिये इतनी बड़ी सहायता मिलना, यह सब बदलाव ही तो हैं। अब तो गंगा की सफाई का कार्य भी दिखने लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के लिए एग्जिट पोल के बारे में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस एक संगठन के रूप में खत्म होने की ओर है। इन दोनों राज्यों में कांग्रेस संगठन बेहद कमजोर है और भाजपा की वापसी तय है। कांग्रेस जनता से पूरी तरह कट चुकी है। वह सत्ता आधारित पार्टी है । पांच दस साल सत्ता से दूर रहना तो वह झेल लेती है लेकिन फिर उसका पतन शुरू हो जाता है।  छत्तीसगढ़ में रमण सिंह ने काफी मेहनत की है और मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह का लोगों से व्यक्तिगत जुड़ाव है । 

उन्होंने दावा किया कि वसुंधरा राजे राजस्थान में फिर से सरकार बनाएंगी और राजस्थान में हर 5 साल में सरकार बदलने का चलन इस बार बदलेगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने राम मंदिर आंदोलन में भागीदारी की है और 6 दिसंबर 1992 को वह अयोध्या में मौजूद थीं।
 

Assembly elections 2018: Uma bharti praises PM Narendra modi
राहुल गांधी - फोटो : Twitter Congress @INCIndia

राहुल गांधी से मांगा मंदिर के लिए सहयोग

भाजपा की वरिष्ठ नेता ने कहा कि खुद को शिवभक्त, जनेऊधारी, ब्राह्मण और कौल दत्तात्रेय गोत्र का बताने वाले राहुल गांधी से वह उम्मीद करती हैं कि वह मंदिर निर्माण के लिए पहल करेंगे और पूर्ण सहयोग की घोषणा करेंगे। कांग्रेस राम मंदिर के निर्माण में अड़चन डाल रही है और इस मुद्दे पर देश का माहौल खराब करने का प्रयास कर रही है। 

उमा भारती ने साफ किया कि भाजपा ने राम मंदिर को कभी भी वोट लेने का मुद्दा नहीं माना। उन्होंने कहा कि राम पर हमारा कोई पेटेंट नहीं है, राम सबके हैं। ऐसे में सभी को राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने के लिये आगे आना चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed