फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   No Opposition front is possible without Congress Jairam Ramesh on Mamata Banerjee Akhilesh Yadav Statement

Mission 2024: जयराम रमेश बोले- कांग्रेस के बिना विपक्षी मोर्चा संभव नहीं, फिलहाल फोकस विधानसभा चुनावों पर

Sun, 19 Mar 2023 06:47 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 19 Mar 2023 06:47 PM IST
सार

जयराम रमेश की टिप्पणी पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी (सपा) दोनों के बयानों के बाद आई, जिसमें संकेत दिए गए थे कि 2024 लोकसभा चुनाव में दोनों दल कांग्रेस और भाजपा से दूर रहेंगे और अन्य क्षेत्रीय दलों को साथ लाने का काम करेंगे।

विज्ञापन
No Opposition front is possible without Congress Jairam Ramesh on Mamata Banerjee Akhilesh Yadav Statement
Jairam Ramesh - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने विपक्षी मोर्चे को लेकर तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के रुख के बीच बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का मुकाबला करने के लिए कोई भी विपक्षी मोर्चा कांग्रेस के बिना संभव नहीं है। अगर 2024 के आम चुनाव के लिए गठबंधन बनता है, तो इसमें कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय भूमिका होगी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अभी इस सब के बारे में बात करना जल्दबाजी होगी, क्योंकि कांग्रेस की पहली प्राथमिकता कर्नाटक में आगामी चुनाव और इस साल अन्य राज्यों के चुनाव हैं।

विज्ञापन


सियासी गलियारे में सियासत तेज
जयराम रमेश की टिप्पणी पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी (सपा) दोनों के बयानों के बाद आई, जिसमें संकेत दिए गए थे कि 2024 लोकसभा चुनाव में दोनों दल कांग्रेस और भाजपा से दूर रहेंगे और अन्य क्षेत्रीय दलों को साथ लाने का काम करेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: टीएमसी-सपा ने लोकसभा चुनाव से पहले गैर-कांग्रेस गठबंधन के संकेत दिए; जानें पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


तृणमूल-सपा ने क्या कहा था?
इससे पहले 17 मार्च को टीएमसी सांसद सुदीप बंदोपध्याय ने कहा था कि सीएम ममता भाजपा के मुकाबले के लिए तैयार हैं। वे ताकतवर क्षेत्रीय पार्टियों के पास जाएंगी और भाजपा से मुकाबले के लिए बात करेंगी। हमारी पार्टी अपने रास्ते पर चलेंगी। हम भाजपा और कांग्रेस से दूरी बनाकर चलेंगे। वहीं, सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी की तारीफ करते हुए कहा था कि देश में सभी लोग परिवर्तन चाहते हैं। भारतीय जनता पार्टी ने देश का जितना नुकसान किया, उतना कभी किसी दल ने नुकसान नहीं किया होगा। क्षेत्रीय पार्टियां 2024 की लड़ाई में अहम भूमिका निभाएंगीं। आपको चुनाव से पहले एक मोर्चा दिखाई देगा। मुझे पूरी उम्मीद है। आप से फ्रंट, गठबंधन या अलायंस कुछ भी बोल सकते हैं।


विपक्षी एकता पर कही यह बात
यह पूछे जाने पर कि क्या टीएमसी और सपा के बयान विपक्षी एकता के लिए झटका है? जयराम रमेश ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के लोग मिलते रहते हैं। तीसरा मोर्चा या चौथा मोर्चा बनता रहेगा, लेकिन विपक्ष में कांग्रेस का होना जरूरी है। उन्होंने समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए साक्षात्कार में कहा कि यदि विपक्ष का गठबंधन बनता है, तो कांग्रेस इसमें केंद्रीय भूमिका निभाएगी। कांग्रेस के बिना कोई मोर्चा संभव नहीं है, लेकिन इस बारे में बात करना जल्दबाजी होगी।'

फिलहाल विधानसभा चुनाव पर कांग्रेस का फोसक
उन्होंने कहा कि सबसे पहले कर्नाटक में चुनाव है। उसके बाद तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मिजोरम में चुनाव होने हैं। इस साल हम राज्य के चुनावों में पूरी तरह से व्यस्त रहेंगे, हम 2024 के चुनावों के बारे में बाद में बात करेंगे। उन्होंने कहा कि अभी बैठकें जारी रहेंगी, पोजिशनिंग जारी रहेगी। मैं तीसरा मोर्चा बनाऊंगा, मैं चौथा मोर्चा बनाऊंगा, मैं पांचवां मोर्चा बनाऊंगा, यह सब चलता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed