फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   no one killed the chinkara, he commits suicide

'किसी ने हिरण को नहीं मारा, उसने खुदकुशी की'

Mon, 25 Jul 2016 08:00 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Mon, 25 Jul 2016 08:00 PM IST
विज्ञापन
no one killed the chinkara, he commits suicide
अभिनेता सलमान ख़ान को 18 साल तक चले इस मामले में कई बार अदालत में पेश होना पड़ा
राजस्थान हाई कोर्ट ने 18 साल पुराने काले हिरण और चिंकारा शिकार मामले में अभिनेता सलमान खान को बरी कर दिया है। अदालत के फैसले के बाद से ही सलमान खान सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। सलमान के कई फैंस जहां अदालत के फैसले से खुश हैं, वहीं कुछ लोग इस फैसले से निराश लग रहे हैं और इस पर चुटकी ले रहे है।
विज्ञापन


सबीना लांबा ने लिखा, "सलमान खान दोनों मामलों से बरी। ये झूठा केस उन्हें निशाना बनाने के लिए ही किया गया था। आखिरकार उन्हें इंसाफ मिल ही गया।" हारपिक पटेल (@HarpikPatel) लिखते हैं, "अदालत- हम तुम्हें सभी मामलों से बरी करते हैं। सलमान- ऐसा पहली बार हुआ है 17-18 सालों में।"
विज्ञापन


रहीस खान (@rahishkhan77) ने लिखा, "ऐसी उड़ी पतंग की माँजे ने कानून की डोर काट दी।" वहीं टीएस सुधीर (IamtsSudhir) ने ट्वीट किया, "अब सलमान के फैन गाएंगे, बेबी को केस पसंद है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


कविता रेड्डी (@KavithaReddy) ने ट्वीट किया, "किसी ने काले हिरण को नहीं मारा, उसने सलमान खान को देखा और आत्महत्या कर ली।" सैंड द सिंह (@Sand_In_Deed) ने लिखा, "अब सलमान खान सभी मामलों से बरी हो गए हैं, वो बीइंग ह्यूमन एनजीओ बंद कर सकते हैं।"


गब्बर (@GabbbarSingh) ने ट्वीट किया, "उनके कई मामले तो इतने पुराने हैं कि उनके साथ काम करने वाली अभिनेत्रियों की उम्र से भी ज्यादा पुराने हैं।" श्रीपाल शक्तावत ने फेसबुक पर लिखा, "पतंग की डोर में उलझ कर मर गया था चिंकारा। उसे सलमान ने नहीं मारा।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed