अमेरिकी आबादी से ज्यादा होंगे भारतीय हवाई यात्री: पीएम मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने नई एविऐशन पॉलिसी को विमानन क्षेत्र के लिए उपयोगी और लाभकारी बताते हुए कहा कि इस पॉलिसी से विमानन क्षेत्र में काम कर रही कंपनियों की बढ़ोतरी सरल होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि देश में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए हवाई क्षेत्र अहम किरदार निभा सकता है। क्योंकि इससे देश में टूरिस्टों की संख्या बढ़ेगी और देश की आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा।
पीएम मोदी ने कहा हमारे देश में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए काफी कम विकल्प हैं और आशा करता हूं की इसमें वडोदरा अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा देश में एक समय ऐसा होगा जब हवाई यात्रियों की संख्या अमेरिका की कुल आबादी से ज्यादा होगी।
60 करोड़ की लागत से बना है ये टर्मिनल
हरणी एयरपोर्ट के इस टर्मिनल को इंटरनेशनल स्टैंडर्ड की फैसिलिटी को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें 160 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं।
एयरपोर्ट को इंटरनेशनल हैबिटेट असेसमेंट से ग्रीन रेटिंग मिली है। एयरपोर्ट पर 18 चेक-इन काउंटर बनाए गए हैं, जिनसे हर घंटे करीब 700 पैसेंजर्स एंट्री कर सकते हैं।
गौरतलब है कि वडोदरा से पहले ग्रीन एयरपोर्ट की शुरुआत पिछले साल कोच्चि में हो चुकी है।